IPL Auction 2023: मिनी नीलामी 23 दिसंबर को, बेस प्राइस के साथ खिलाड़ियों की सूची, 10 टीम के पास 206.5 करोड़ रुपये, यहां देखें लिस्ट

IPL Auction 2023: दुनिया के शीर्ष आलराउंडरों में से एक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 15, 2022 11:59 AM

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट की मूल कीमत एक करोड़ रुपए है।कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 खिलाड़ी भारत के और 132 खिलाड़ी विदेशों के हैं।कोलकाता नाइट राइडर्स के पास जहां सबसे कम 7.2 करोड़ रुपए ही बचे हुए हैं।

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने आईपीएल 2023 नीलामी पूल की घोषणा कर दी है। नीलामी के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया था। नीलामी सूची से आधा कर दिया गया है। 87 खाली स्थानों के लिए कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी।

नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी और दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। रिटेन, रिलीज और ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट अंतिम सूची में 405 खिलाड़ी शामिल हैं। 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें चार सहयोगी देशों के खिलाड़ी हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और चार सहयोगी देशों से हैं।

अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट किए जा रहे हैं। फ्रेंचाइजियों के लिए कुल ऑक्शन पूल 206.5 करोड़ रुपये बचा है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास  42.25 करोड़ रुपये है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे छोटी 7.05 करोड़ रुपये शेष है।

पिछले सत्र में लचर प्रदर्शन करने वाली एक अन्य टीम पंजाब किंग्स भी मनचाहे खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेगा क्योंकि उसके पास 32.20 करोड़ रुपए की धनराशि बची है। चेन्नई सुपर किंग्स (20.45 करोड़ रुपये), लखनऊ सुपर जाइंट्स (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (20.55 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (19.45 करोड़ रुपये) और गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (19.25 करोड़ रुपये) के पास भी कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने लायक धनराशि है।

खिलाड़ियों की सूचीः   बेस प्राइस (Base Price-Rs Lakh)
मयंक अग्रवाल 100
हैरी ब्रुक

150

जो रूट100
रिले रोसौव200
केन विलियमसन200
सैम करण200
शाकिब अल हसन150
कैमरन ग्रीन200
जेसन होल्डर200
बेन स्टोक्स200
टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनIPLआईपीएल 2023सनराइजर्स हैदराबादमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपरजायंट्सकोलकाता नाइट राइडर्सदिल्ली कैपिटल्सपंजाब किंग्सगुजरात टाइटन्सचेन्नई सुपर किंग्सबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या