बेस प्राइस के साथ ऑस्ट्रेलिया के 21 और इंग्लैंड के 27 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, जानें सबकुछ

IPL Auction 2023: दुनिया के शीर्ष आलराउंडरों में से एक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे जिसमें 87 खाली स्थानों के लिए कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 22, 2022 2:16 PM

Open in App
ठळक मुद्देबेन स्टोक्स और कैमरन ग्रीन की मूल कीमत दो करोड़ रुपए हैं।इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट की मूल कीमत एक करोड़ रुपए है।कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 खिलाड़ी भारत के और 132 खिलाड़ी विदेशों के हैं।

IPL Auction 2023: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 की नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर, 2022 को दोपहर 2.30 बजे से होगी। इंग्लैंड के 27 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए करार किया है। ऑस्ट्रेलिया के 21 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नीलामी से हस्ताक्षर किए हैं।

नीलामी में इंग्लिश खिलाड़ियों में सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, फिल साल्ट, टॉम बैंटन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन और टाइमल मिल्स का बेस प्राइस सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये है। हरफनमौला करन और स्टोक्स के बोली लगाने की कड़ी जंग छिड़ने की उम्मीद है, क्योंकि 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीम में जोड़ने के लिए मैदान में हैं।

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड और क्रिस लिन दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर नीलामी में प्रवेश करेंगे, जो नीलामी में सबसे अधिक है। अगले साल के टूर्नामेंट के लिए 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ी रिटेंशन सूची की घोषणा के साथ, अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर की प्रभावशाली शुरुआत के बाद ग्रीन की उच्च मांग होने की उम्मीद है।

नीलामी के लिए साइन अप करने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ियों की पूरी सूची: (FULL LIST OF ENGLAND PLAYERS AND BASE PRICE)

INR 2 करोड़:बेन स्टोक्स, कुरेन, फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिल्स।

INR 1.5 करोड़: हैरी ब्रूक, विल जैक, डेविड मालन, जेसन रॉय।

INR 1 करोड़: जो रूट, ल्यूक वुड।

INR 75 लाख: रीस टॉपले, टॉम कुरेन, डेविड पायने।

INR 50 लाख: रिचर्ड ग्लीसन, जॉर्ज गार्टन।

INR 40 लाख: टॉम हेल्म, जेम्स फुलर, बेनी हॉवेल, जॉर्डन थॉम्पसन, रेहान अहमद, विल स्मीड।

INR 20 लाख: क्रिस बेंजामिन। (आईएनआर = भारतीय रुपया)।

नीलामी के लिए साइन अप करने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की पूरी सूची: (FULL LIST OF Australia PLAYERS AND BASE PRICE)

2 करोड़ रुपये: कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन

1.5 करोड़ रुपये: झे रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, रिले मेरेडिथ, सीन एबॉट, नाथन कूल्टर-नाइल

1 करोड़ रुपये: एंड्रयू टाय, मोइसेस हेनरिक्स

75 लाख रुपये: डेनियल सैम्स, जोश फिलिप, डार्सी शॉर्ट

50 लाख रुपये: बेन मैकडरमॉट, बेन द्वाराहुइस, बिली स्टानलेक

30 लाख रुपये: लांस मॉरिस

20 लाख रुपये: हेडन केर, जैक प्रेस्टविज, पीटर हैट्ज़ोग्लू, नाथन मैकएंड्रू (आईएनआर = भारतीय रुपया)।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2023IPLऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डबेन स्टोक्सजो रूटआईसीसीबीसीसीआईवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमज़िम्बाब्वेचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरराजस्थान रॉयल्सपंजाब किंग्सलखनऊ सुपरजायंट्सकोलकाता नाइट राइडर्सदिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबादगुजरात टाइटन्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या