IPL Auction 2022: श्रेयस अय्यर को लेकर लगी दिलचस्प होड़, KKR ने 12.25 करोड़ रुपये में मारी बाजी

IPL Auction 2022: आईपीएल-2022 के लिए हो रही नीलामी में श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ी बोली लगी। केकेआर ने उन्हें 12.25 करोड़ में खरीद लिया। श्रेयस अय्यर की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी।

By विनीत कुमार | Published: February 12, 2022 12:49 PM

Open in App
ठळक मुद्दे श्रेयस अय्यर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था, केकेआर ने 12.25 करोड़ में खरीदा।इस बार आईपीएल-2022 की नीलामी की शुरुआत शिखर धवन पर बोली से शुरू हुई, उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा।पैट कमिंस को केकेआर ने 7.25 करोड़ रुपये और कागिसो रबादा को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा।

बेंगलुरु: आईपीएल-2022 की नीलामी में भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को लेकर लीग की फ्रेंचाइजी में दिलचस्प होड़ देखने को मिली। श्रेयस अय्यर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था पर उन पर बोली 12 करोड़ के पार पहुंच गई। आखिरकार कोलकाता नाइटराइडर्स ने अय्यर को 12.25 करोड़ में खरीद लिया।

इससे पहले आईपीएल-2022 की नीलामी की शुरुआत भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से शुरू हुई। उन्हें पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। धवन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। कुछ और टीमों के बीच भी धवन को लेकर होड़ दिखी। आखिरकार पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने पाले में कर लिया। 

पैट कमिंस और कागिसो रबादा पर भी लगी बड़ी बोली

रविचंद्रन अश्विन  को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपये था। अश्विन के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस पर लगी बोली को केकेआर ने जीता। केकेआर ने उन्हें को 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा पर भी बड़ी बोली लगी। पंजाब किंग्स ने उन्हें 9.25 करोड़ में खरीदा। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ रुपये में अपने पाले में किया।

इसके अलावा डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ जबकि फाफ डू प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 करोड़ में खरीदा।

बता दें कि आईपीएल नीलामी में दो करोड़ सबसे अधिक बेस प्राइस है। इस वर्ग में 48 खिलाड़ी हैं। वहीं, 1.5 करोड़ की बेस प्राइल लिस्ट में 20 खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 34 खिलाड़ी एक करोड़ की बेस प्राइस लिस्ट में भी हैं। आईपीएल नीलामी में इस बार 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। इसमें 377 भारतीय खिलाड़ी और 223 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनश्रेयस अय्यरइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2022कगिसो रबादाशिखर धवन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या