IPL Auction 2022: जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की जोड़ी, मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2022: मेगा नीलामी में जोफ्रा आर्चर की सेवाओं में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की सबसे अधिक दिलचस्पी थी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 13, 2022 4:24 PM

Open in App
ठळक मुद्देएमआई में बुमराह के साथ जोड़ी बनाएंगे।इंग्लिश पेसर बहुत लंबी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।सनराइजर्स हैदराबाद भी बोली में शामिल होने से नहीं रोक सका।

IPL Auction 2022: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में खरीदा है। आर्चर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। नीलामी में जोफ्रा आर्चर की सेवाओं में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की सबसे अधिक दिलचस्पी थी।

एमआई में जसप्रीत बुमराह के साथ जोड़ी बनाएंगे। चोटिल होने के कारण जोफ्रा आर्चर इस सत्र में नहीं खेल पाएंगे। जोफ्रा आर्चर 2023 सीजन के साथ मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। आर्चर 2021 भी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। जसप्रीत और आर्चर की जोड़ी पहली बार साथ दिखेंगी।

सनराइजर्स हैदराबाद भी बोली में शामिल होने से नहीं रोक सका। हालांकि, मुंबई ने बाजी मार ली। इस 26 वर्षीय क्रिकेटर ने पिछले सप्ताह अपनी दाहिनी कोहनी का स्कैन कराया था। 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), टी20 विश्व कप और एशेज में नहीं खेल पाए थे।

आर्चर की कोहनी का मई में इंडियन प्रीमियर लीग से हटने के बाद ऑपरेशन किया गया था। उन्हें इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच में ससेक्स के लिए गेंदबाजी करते समय उसी हिस्से में फिर से दर्द महसूस हुआ था।

टॅग्स :आईपीएल 2022आईपीएल ऑक्शनजोफ्रा आर्चरइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डजसप्रीत बुमराह
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या