IPL Auction 2019: 351 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानिए किस टीम ने किसे किया रिटेन, किसे रिलीज, किसके पास है कितना बजट

IPL Auction 2019: आईपीएल 2019 की नीलामी में 350 खिलाड़ियों पर 18 दिसंबर को जयुपर में बोली लगेगी, आठ टीमों के पास हैं कुल 70 जगह

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 18, 2018 11:01 AM

Open in App

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार यानी कि 18 दिसंबर को जयपुर में लगने जा रही है। इस बार की नीलामी में कुल 351 खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिनमें 228 भारतीय खिलाड़ी हैं। आठ फ्रेंचाइजी के बीच 70 स्थानों के लिए बोली लगाने की शुरुआत आज दोपहर 2.30 बजे से होगी। आठों टीमों के पास नीलामी के लिए कुल 145 करोड़ रुपये का बजट है।

पहले बीसीसीआई द्वारा शॉटलिस्ट खिलाड़ियों की संख्या 346 थी लेकिन फ्रेंचाइजी द्वारा आखिरी मिनट में पांच और खिलाड़ियों के नाम दिए जाने से इनकी संख्या 350 हो गई। इन पांच खिलाड़ियों में इंग्लैंड के इयॉन मोर्गन, ऑस्ट्रेलिया के रिले मेडरिथ, दक्षिण अफ्रीका के रैसी वॉन डर डॉसेन और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी मयंक डागर और प्रणव गुप्ता शामिल हैं। इस बार की नीलामी में 119 कैप्ड खिलाड़ी, 229 अनकैप्ड खिलाड़ी और दो असोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं।

इस बार की नीलामी में 10 खिलाड़ियों के बेस प्राइस सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये हैं लेकिन इनमें एक भी भारतीय शामिल नहीं है। 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले नौ खिलाड़ियों में ब्रैंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इनग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, सैम कर्रन और डि आर्की शॉर्ट और इयॉन मोर्गन के नाम शामिल हैं।

IPL 2019: नीलामी में 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले 9 खिलाड़ी

कोरी एंडरसन

एंजेलो मैथ्यूज

लसिथ मलिंगा

ब्रैंडन मैकलम

डि आर्की शॉर्ट 

क्रिस वोक्स

कॉलिन इनग्राम

सैम कर्रन

शॉन मार्श 

इयॉन मोर्गन

भारतीय खिलाड़ियों में पिछले सीजन में सबसे मंहेग बिके जयदेव उनादकट का बेस प्राइस सर्वाधिक 1.5 करोड़ रुपये हैं, जबकि चार भारतीय खिलाड़ियों के बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये हैं, जिनमें युवराज सिंह, अक्षर पटेल, रिद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा शामिल हैं। 

IPL 2019 नीलामी: स्टार भारतीय खिलाड़ियों के बेस प्राइस

जयदेव उनादकट - 1.5 करोड़

अक्षर पटेल - 1 करोड़

रिद्धिमान साहा - 1 करोड़

मोहम्मद शमी - 1 करोड़

युवराज सिंह - 1 करोड़

इशांत शर्मा - 75 लाख

नमन ओझा-75 लाख 

चेतेश्वर पुजारा-50 लाख

मनोज तिवारी-50 लाख

हनुमा विहारी-50 लाख

गुरकीरत सिंह-50 लाख

मनोज तिवारी-50 लाख

गुरकीरत सिंह-50 लाख

मोहित शर्मा-50 लाख

सरफराज खान-20 लाख

IPL 2019 नीलामी: किस टीम के पास है कितना बजट

इस सीजन की नीलामी के लिए सबसे ज्यादा बजट किंग्स इलेवन पंजाब (36.20 करोड़ रुपये) के पास है, जबकि सबसे कम बजट गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (8.40 करोड़ रुपये) के पास है।  

चेन्नई-8.40 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स-25.50 करोड़ रुपये

किंग्स इलेवन पंजाब-36.20 रुपये

कोलकाता नाइटराइडर्स-15.20 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस-11.15 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स-20.95 करोड़ रुपये

रॉयल चैजेंलजर्स बैंगलोर-18.15 करोड़ रुपये 

सनराइजर्स हैदराबाद-9.70 करोड़ रुपये

कौन सी टीम खरीद सकती है कितने खिलाड़ी 

एक टीम में अधिकतम खिलाड़ियों की संख्या: 25

एक टीम में अधिकतम विदेशी खिलाड़ी: 8

चेन्नई सुपरकिंग्स: विदेशी खिलाड़ी: 8, कुल खिलाड़ी: 23, उपलब्ध जगह-2 (विदेशी खिलाड़ी शून्य)

दिल्ली कैपिटल्स- विदेशी खिलाड़ी: 5, कुल खिलाड़ी: 15, उपलब्ध जगह 5 (विदेशी खिलाड़ी-3)

किंग्स इलेवन पंजाब- विदेशी खिलाड़ी: 4, कुल खिलाड़ी: 10, उपलब्ध जगह-15 (विदेशी खिलाड़ी-4)

कोलकाता नाइटराइडर्स- विदेशी खिलाड़ी: 3, कुल खिलाड़ी: 13, उपलब्ध जगह-12 (विदेशी खिलाड़ी-5)

मुंबई इंडियंस- विदेशी खिलाड़ी: 7, कुल खिलाड़ी: 18, उपलब्ध जगह-7 (विदेशी खिलाड़ी-1)

राजस्थान रॉयल्स- विदेशी खिलाड़ी: 5, कुल खिलाड़ी: 16, उपलब्ध जगह-9 (विदेशी खिलाड़ी-3)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विदेशी खिलाड़ी: 6, कुल खिलाड़ी: 15, उपलब्ध जगह-10 (विदेशी खिलाड़ी-2)

सनराइजर्स हैदराबाद- विदेशी खिलाड़ी: 6, कुल खिलाड़ी: 20, उपलब्ध जगह-5 (विदेशी खिलाड़ी-2)

IPL 2019 नीलामी: टीमों द्वारा रिटेन, रिलीज और ट्रेड किए गए खिलाड़ी

1.चेन्नई सुपरकिंग्स 

उपलब्ध सैलरी कैप: 8.40 करोड़ रुपये

उपलब्ध जगह: 2 खिलाड़ी (भारतीय 2, विदेशी 0)

रिटेन हुए खिलाड़ी: एमएस धोनी, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, शेन वॉटसन, रवींद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, ड्वेन ब्रावो, केदार जाधव, अंबाती रायुडू, सैम बिलिंग्स, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, केएम आसिफ, लुंगी एंगीडी, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, ध्रुव शोरे, एन जगादीसन, शार्दुल ठाकुर, मोनू कुमार, चैतन्य विश्नोई।

रिलीज हुए खिलाड़ी: मार्क वुड, कनिष्क सेठ, क्षितिज शर्मा।

2.मुंबई  इंडियंस

उपलब्ध सैलरी कैप: 11.15 करोड़ रुपये

उपलब्ध जगह: 7 खिलाड़ी (भारतीय 6, विदेशी 1) ट्रेड किया गया खिलाड़ी: क्विंटन डि कॉक

रिटेन हुए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडे, राहुल चाहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डि कॉक, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेंघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

रिलीज हुए खिलाड़ी: सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, मोहसिन खान, एमडी निधीश, शरद लुंबा, तजिंदर सिंह ढिल्लन, जेपी डुमिनी, पैट कमिंस, मुस्तफिजुर रहमान, अकीला धनंजय।

3.राजस्थान रॉयल्स

उपलब्ध सैलरी कैप: 20.95 करोड़

उपलब्ध जगह: 9 खिलाड़ी (भारतीय 6, विदेशी 3)

रिटेन हुए खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे, कृष्प्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आयुष्मान बिरला, एस मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर।

रिलीज हुए खिलाड़ी: डि आर्की शॉर्ट, बेन लॉफलिन, हेनरिक क्लासेन, डेन पैटरसन, जहीर खान, दुष्मंथ चामीरा, जयदेव उनादकट, अनुरीत सिंह, अंकित शर्मा और जतिन सक्सेना।

4. दिल्ली कैपिटल्स

उपलब्ध सैलरी कैप: 25.50 करोड़ रुपये

उपलब्ध जगह: 10 खिलाड़ी (भारतीय 7, विदेशी 3)

ट्रेड से आए खिलाड़ी: शिखर धवन

ट्रेड से निकाले गए खिलाड़ी: विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, शाहबाज नदीम

रिटेन हुए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, मनजोत कालरा, कोलिन मुनरो, क्रिस मॉरिस, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, कागीसो रबादा, ट्रेंट बोल्ट, संदीप लामिछाने, आवेश खान।

रिलीज हुए खिलाड़ी: गौतम गंभीर, जेसन रॉय, गुरकीरत मान, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, डेन क्रिस्चियन, सायन घोष, लियाम प्लंकेट, जूनियर डाला, नमन ओझा।

5.कोलकाता नाइटराइडर्स

उपलब्ध सैलरी कैप: 15.20 करोड़ रुपये

उपलब्ध जगह: 12 खिलाड़ी (भारतीय 7, विदेशी 5)

रिटेन हुए खिलाड़ी: दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शिवम मावी, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, कमलेश नागरकोटी, प्रासिध कृष्णा।

रिलीज हुए खिलाड़ी: मिशेल स्टार्क, मिशेल जॉनसन, टॉम कर्रन, कैमरन डेलपोर्ट, जावोन सियरलेस, इशांक जग्गी, अपूर्व वानखेड़े, विनय कुमार।

6.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

उपलब्ध सैलरी कैप: 18.15 करोड़ रुपये

उपलब्ध जगह: 10 खिलाड़ी (भारतीय 8, विदेशी 2)

ट्रेड से आए खिलाड़ी: मार्कर्स स्टोइनिस

ट्रेड से निकाले गए खिलाड़ी: क्विंटन डि कॉ, मनदीप सिंह

रिटेन हुए खिलाड़ी: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, मोईन अली, कोलिन डि ग्रैंडहोम, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, टिम साउदी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलवंत खेजरोलया, नाथन कॉल्टर-नाइल।

रिलीज हुए खिलाड़ी: ब्रैंडन मैकलम, क्रिस वोक्स, कोरी एंडरसन, सरफराज खान।

7.सनराइजर्स हैदराबाद

उपलब्ध सैलरी कैप: 9.70 करोड़ रुपये

उपलब्ध जगह: 5 (भारतीय 3, विदेशी 2)

ट्रेड से आए खिलाड़ी:  विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, शाहबाज नदीम,

ट्रेड से निकाले गए खिलाड़ी:  शिखर धवन

रिटेन हुए खिलाड़ी: डेविड वॉर्नर, यूसुफ पठान, राशिद खान, शाकिब अल हसन, बिली स्टेनलेक, केन विलियम्सन, मोहम्मद नबी, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पाण्डेय, टी नटराजन, रिकी भुई, संदीप शर्मा, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहदम, बासिल थंपी, दीपक हुड्डा।

रिलीज हुए खिलाड़ी: सचिन बेबी, तन्मय अग्रवाल, रिद्धिमान साहा, क्रिस जोर्डन, कार्लोस ब्रेथवेट, एलेक्स हेल्स, बिपुल शर्मा, सैयद मेहदी हसन।

8.किंग्स इलेवन पंजाब

उपलब्ध सैलरी कैप:  36.20 करोड़ रुपये

उपलब्ध जगह: 15 खिलड़ी (भारतीय 11, विदेशी 4)

ट्रेड से आए खिलाड़ी: मनदीप सिंह

ट्रेड से निकाले गए खिलाड़ी: मार्कर्स स्टोइनिस

रिटेन हुए खिलाड़ी: क्रिस गेल, डेविड मिलर, करुण नायर, मयंक अग्रवाल, केए राहुल, आर अश्विन, अंकित राजपूत, एंड्रयू टाय, मुजीब उर रहमान।

रिलीज हुए खिलाड़ी: अक्षर पटेल, एरॉन फिंच, मोहित शर्मा, बरिंदर सरन, युवराज सिंह, बेन ड्वारस्विस, मनोज तिवारी, अक्षदीप नाथ, प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंजूर डार।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)बीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या