IPL 2024: सिर्फ 29 रन बनाते ही शिखर धवन रच देंगे इतिहास, अब तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा, दुनिया के पहले क्रिकेटर होंगे

38 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। वह 221 मैचों में 6755 रन के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 9, 2024 11:50 AM2024-04-09T11:50:49+5:302024-04-09T11:52:02+5:30

IPL 2024 Shikhar Dhawan Needs 29 Runs To Creating History Punjab Kings Sunrisers Hyderabad | IPL 2024: सिर्फ 29 रन बनाते ही शिखर धवन रच देंगे इतिहास, अब तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा, दुनिया के पहले क्रिकेटर होंगे

शिखर धवन आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं

googleNewsNext
Highlights हैदराबाद के खिलाफ पीबीकेएस के मैच में धवन के पास इतिहास रचने का मौकाआईपीएल में तीन टीमों के लिए 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन सकते हैंशिखर धवन आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं

IPL 2024: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मंगलवार (9 अप्रैल) को आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेंगें तो उनके पास एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।  सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पीबीकेएस के मैच में धवन के पास इतिहास रचने का मौका है। वह आईपीएल में तीन टीमों के लिए 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन सकते हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवनआईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं। वह 2022 में इस टीम से जुड़े थे और तब से  फ्रेंचाइजी के लिए 29 मैचों में  971 रन बना चुके हैं। 29 रन बनाते ही शिखर के पंजाब किंग्स के लिए भी 1000 रन पूरे हो जाएंगे। शिखर धवन इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में 1000+ रन बना चुके हैं। SRH के लिए शिखर 85 मैचों में 2518 रन बना चुके हैं। धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए  63 आईपीएल मैचों में 2066 रन बनाए हैं।

38 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। वह 221 मैचों में 6755 रन के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 
आईपीएल में धवन मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के साथ खेल चुके हैं। 

धवन ने आईपीएल 2024 में  पंजाब किंग्स के लिए अब तक 4 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलो में उन्होंने 22, 45, 70 और 1 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी आईपीएल 2024 मैच में पंजाब ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम को तीन विकेट से हरा दिया था। 

आईपीएल 2024 में मंगलवार, 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है।  दोनों की नजरें जीत हासिल करके अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर टिकी होंगी। सनराइजर्स और पंजाब दोनों ने चार-चार मैच में समान दो जीत दर्ज की हैं और दो मैच गंवाए हैं। ये दोनों उन चार टीम में शामिल हैं जिनके चार-चार अंक हैं और दोनों की नजरें जीत हासिल करके तालिका में आगे बढ़ने पर लगी हैं। शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन की मौजूदगी में पंजाब के पास भी बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन कप्तान धवन के अलावा अन्य किसी के प्रदर्शन में निरंतरता नजर नहीं आई है। पंजाब को अपने भारतीय खिलाड़ियों प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

Open in app