IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े लिजाड विलियम्स, हैरी ब्रुक की जगह लेंगे, 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर शामिल हुए

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के बाकी मैचों के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के प्रतिस्थापन के रूप में अनुबंधित किया है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 08, 2024 11:54 AM

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक अपनी दादी के निधन के कारण टूर्नामेंट से हट गए थेतेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ावह 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए

IPL 2024: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के बाकी मैचों के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के प्रतिस्थापन के रूप में अनुबंधित किया है। 2021 में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करने वाले विलियम्स ने दो टेस्ट, चार एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) और 11 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। वह 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए।

इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक अपनी दादी के निधन के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा, "दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाकी बचे टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स से अनुबंध किया है।" दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये में ब्रूक को अपने साथ जोड़ा था लेकिन फरवरी में अपनी दादी के निधन के बाद वह टूर्नामेंट से हट गए। 

इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है और टीम अपने 5 मुकाबलों में से 4 हार चुकी है। अंकतालिका में दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल आखिरी स्थान पर है। टीम का रन रेट भी बेहद खराब है और यहां से अब अंतिम चार में जगह बनाने के लिए ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम को कुछ करिश्माई प्रदर्शन करना होगा।

अपने पिछले मैच में दिल्ली को मुंबई के खिलाफ 29 रनों से हार मिली थी।  दिल्ली कैपिटल्स 235 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में एमआई ने रोहित शर्मा (49 रन) और ईशान किशन (42 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी के बाद टिम डेविड (नाबाद 45 रन) और रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 39 रन) की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 234 रन बनाये।

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स 25 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 66 रनों (40 गेंद) की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसमें अभिषेक पोरेल ने भी 41 रनों की पारी खेली। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को जीत नहीं मिली।

टॅग्स :आईपीएल 2024दिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या