IPL 2024: नीलामी के दौरान फैन चिल्लाया, 'रोहित शर्मा को वापस लाओ', आकाश अंबानी ने दिया ये जवाब

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी आईपीएल 2024 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई में थे। नीलामी के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों में से एक ने चिल्लाया, "रोहित शर्मा को वापस लाओ"।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 20, 2023 02:17 PM2023-12-20T14:17:51+5:302023-12-20T16:12:30+5:30

IPL 2024 Akash Ambani Reply Mumbai Indians Fan Shouts Rohit Sharma Ko Wapis Lao | IPL 2024: नीलामी के दौरान फैन चिल्लाया, 'रोहित शर्मा को वापस लाओ', आकाश अंबानी ने दिया ये जवाब

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsरोहित को पिछले हफ्ते मुंबई इंडियंस के कप्तान के पद से हटा दिया गया था उनके स्थान पर पंड्या को कार्यभार सौंपा गया थाइस फैसले से प्रशंसकों में काफी आक्रोश फैल गया।

IPL 2024: आईपीएल 2024 में रोहित शर्मामुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह हार्दिक पांड्या एमआई पलटन की कमान संभालेंगे। रोहित से कप्तानी लेकर हार्दिक को सौंपे जाने को मुंबई इंडियंस के साथ ही रोहित शर्मा के फैंस भी नहीं पचा पा रहे हैं। इसे लेकर ही एक वाकया आईपीएल 2024 के लिए दुबई में हो रही मिनी नीलामी के दौरान हुआ। 

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी आईपीएल 2024 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई में थे। नीलामी के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों में से एक ने चिल्लाया, "रोहित शर्मा को वापस लाओ" इसके बाद आकाश ने जो जवाब दिया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दरअसल नीलामी के दौरान जब एक प्रशंसक चिल्लाया कि "रोहित शर्मा को वापस लाओ", तो आकाश ने उसे जवाब देते हुए कहा, "चिंता मत करो, वो बैटिंग करेगा।"हालांकि घटना का कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है लेकिन मंगलवार (19 दिसंबर) को मुंबई इंडियंस के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट करके इस घटना की पुष्टि की गई।

बता दें कि रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के फाइनल में क्वालीफाई करने में असफल रही। रोहित को पिछले हफ्ते मुंबई इंडियंस के कप्तान के पद से हटा दिया गया था और उनके स्थान पर पंड्या को कार्यभार सौंपा गया था। हार्दिक को मुंबई ने गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किया।  इस फैसले से प्रशंसकों में काफी आक्रोश फैल गया। कुछ गुस्साए फैंस ने फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया हैंडल को अनफॉलो भी कर दिया। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार खिताब दिलाया है।

इस बारे में माहेला जयवर्धने ने कहा कि रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर नई पीढ़ी के हार्दिक को सौंपना एक भावुक फैसला था। जयवर्धने ने कहा कि मुंबई इंडियंस पहले भी ऐसा कर चुकी है जब सचिन तेंदुलकर से कप्तानी लेकर रोहित को सौंपी गई थी। 

Open in app