MI vs GT: वानखेड़े में रोहित और हार्दिक के बीच होगी जंग, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई हैं। जिनमें मुंबई को एक और गुजरात को भी एक जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा इस मैच के लिए फिट हैं और एक बार फिर से प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने को तैयार हैं। रोहित शर्मा का भरोसा एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी पर होगा।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 12, 2023 2:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैचमुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचना है तो जीतना जरूरीमैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में होगा

IPL- MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से किया जाएगा। मुंबई इंडियंन ने चेज करते हुए अपने पिछले तीन मुकाबलो में 200 या उससे अधिक के टारगेट को हासिल करते हुए दो मैचों में जीत हासिल की है। रोहित शर्मा का भरोसा एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी पर होगा। हालांकि गेंदबाजी उनकी समस्या बनी हुई है।  16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी गुजरात की टीम ये मैच शीर्ष पर बने रहने के लिए खेलेगी।

मुंबई के अभी 12 पॉइंट्स हैं। मुंबई को प्लेऑफ में जाने और अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए गुजरात के खिलाफ अपना यह मुकाबला जीतना होगा। गुजरात अगर आज जीत जाती है तो वह आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

कैसी है पिच

वानखेड़े की पिच हाई स्कोरिंग गेम के लिए जानी जाती है और यही वजह है। यहां बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती है। आईपीएल में इस मैदान का औसत स्कोर 168 रन है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है स्टेडियम की सतह को काफी कठोर बनाती है जिससे गेंदबाज को यहां अच्छा उछाल मिलता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।  मुंबई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियम तक रहने की संभावना है।

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 मैचों में 469 रन निकले हैं। मोहम्मद शमी ने अब तक 19 विकेट ले लिए हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 मैचों में ही 335 रन निकले हैं। गेंदबाजी में पीयूष चावला ने 17 विकेट झटक लिए हैं। मुंबई के लिए राहत की बात ये है कि सूर्यकुमार यादव फार्म में आ गए हैं और पिछले कुछ मुकाबलों के दौरान अकेले अपने दम पर मैच का रुख बदल रहे हैं।

दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई हैं। जिनमें मुंबई को एक और गुजरात को भी एक जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा इस मैच के लिए फिट हैं और एक बार फिर से प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने को तैयार हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुंबई के पिछले दो मैचों में नहीं खेलने वाले वर्मा टाइटंस के खिलाफ फिर से खेलने के लिए फिट हैं। 

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस -- हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरनडॉर्फ।

टॅग्स :आईपीएल 2023मुंबई इंडियंसगुजरात टाइटन्सहार्दिक पंड्यारोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या