IPL 2023: ट्रेवर बेलिस बने पंजाब किंग्स के मुख्य कोच, अनिल कुंबले की जगह ली

बेलिस एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। वह कोच बनने से पहले 1985 और 1997 के बीच न्यू साउथ वेल्स के लिए खेले।

By रुस्तम राणा | Published: September 16, 2022 6:39 PM

Open in App
ठळक मुद्देबेलिस एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं 2019 में जब इंग्लैंड ने विश्व कप जीता था, तब बेलिस इंग्लिश क्रिकेट टीम के कोच थेबेलिस की नियुक्ति को लेकर शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर जानकारी दी

IPL 2023: ट्रेवर बेलिस को पंजाब किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। दुनिया की सबसे महंगी और लोकप्रिय क्रिकेट लीग में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच के रूप में अनिल कुंबले को हटाकर ट्रेवर बेलिस इस पद के लिए नियुक्त किया गया। बेलिस एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। वह कोच बनने से पहले 1985 और 1997 के बीच न्यू साउथ वेल्स के लिए खेले।

इससे पहले अटकलें लगाई जा रहीं थी कि पूर्व अंग्रेजी कप्तान इयोन मोर्गन पंजाब किंग्स के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन बेलिस नियुक्ति के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। प्रीति जिंटा के स्वामित्व वाली और मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को बेलिस को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की। 

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में बेलिस टीम की कमान संभालेंगे। आपको बता दें कि साल 2019 में जब इंग्लैंड ने विश्व कप जीता था, तब बेलिस इंग्लिश क्रिकेट टीम के कोच थे। बेलिस की नियुक्ति के बाद शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने ट्वीट अपने टीम के नए कोच की उपलब्धि को भी गिनाया है। 

आपको बता दें कि इस साल हुए आईपीएल में पंजाब किंग्स 6 छठे स्थान पर रही थी। टीम ने अपने कुल 14 मुकाबलों में 7 मैचों में जीत और इतने ही मैचों में हार का सामाना किया था। इस साल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें लखनऊ सुपर ज्वायंट्स और गुजरात टाइटंस दो नई टीमें जुड़ी थीं।

टॅग्स :IPLअनिल कुंबलेAnil Kumble
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या