IPL 2023: न्यूजीलैंड कप्तान पर तीन आईपीएल टीम की नजर, 76 मैच और 1667 रन, कोच्चि में 23 दिसंबर को ‘मिनी’ नीलामी में दिख सकती है होड़

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद का सवाल है तो केन विलियमसन (14 करोड़ रुपए) सबसे महंगे खिलाड़ी थे। आठ सत्र तक सनराइजर्स के साथ बने रहे। 46 मैचों में कप्तान रहे। 126.03 के स्ट्राइक रेट से 1667 रन बनाए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 16, 2022 7:39 PM

Open in App
ठळक मुद्देकीवी कप्तान केन विलियमसन ने आईपीएल करियर में खेले गए 76 मैचों में 1667 रन बनाए हैं। 2022 में केन विलियमसन ने हैदराबाद के लिए कप्तानी की थी।आईपीएल की तीन टीमें, जो नीलामी में केन विलियमसन को खरीद सकती हैं। 

IPL 2023: न्यूजीलैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग की ‘मिनी’ नीलामी से पहले ‘रिलीज’ कर दिया। 2022 में केन विलियमसन ने हैदराबाद के लिए कप्तानी की थी। आईपीएल की तीन टीमें, जो नीलामी में केन को खरीद सकती हैं। 

कीवी कप्तान ने आईपीएल करियर में खेले गए 76 मैचों में 1667 रन बनाए हैं। जहां तक सनराइजर्स का सवाल है तो विलियमसन (14 करोड़ रुपए) उसके सबसे महंगे खिलाड़ी थे। विलियमसन आठ सत्र तक सनराइजर्स के साथ बने रहे। 46 मैचों में वह कप्तान रहे। 126.03 के स्ट्राइक रेट से 1667 रन बनाए हैं।

1-गत चैंपियन गुजरात टाइटंसः गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने तीसरे नंबर पर कई खिलाड़ियों को आजमाया, लेकिन कोई भी खुद को साबित नहीं कर सका। फ्रेंचाइजी ने शुरुआती चरण में विजय शंकर को आजमाया और विफल रहा। नीलामी में केन विलियमसन इस जगह को भर सकते हैं।

गुजरात के ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर असर हो सकता है। केन शुभमन गिल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। मध्य क्रम में हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड और राहुल तेवतिया की मौजूदगी हैं। केन एंकर की भूमिका निभा सकते हैं। कप्तान के रूप में उनके विशाल अनुभव को देखते हुए वह हार्दिक की मदद कर सकते हैं। 

2-आईपीएल की शीर्ष टीम चेन्नई सुपरकिंग्सः चेन्नई स्थित फ्रेंचाइजी एक कप्तान की तलाश कर रही है। रवींद्र जडेजा 2022 में विफल हो गए थे। फिर से एमएस धोनी को लाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान धोनी के आईपीएल 2023 के बाद रिटायर होने की संभावना है और यहीं पर केन विलियमसन आ सकते हैं और जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले वर्षों में केन में अपनी रुचि दिखाई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके खराब प्रदर्शन के बाद उनकी कीमत कम होने की संभावना है। बल्लेबाजी कौशल के कारण पूरी तरह से चेन्नई टीम में फिट होंगे। कीवी कप्तान अंततः रॉबिन उथप्पा को अंतिम एकादश में बदल सकते हैं।

3-सनराइजर्स हैदराबादः फैंस रिटेन नहीं होने के बाद केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी करते देख सकते हैं। उनका 14 करोड़ का प्राइस टैग फ्रेंचाइजी को परेशान कर रहा था और यही उनके जाने का कारण बना। हालाँकि, हैदराबाद स्थित फ्रेंचाइजी संभावित वापसी से इंकार नहीं करेगी।

रिपोर्टों के अनुसार, बेन स्टोक्स नए SRH कप्तान के रूप में उनकी पसंदीदा पसंद हैं। केन स्टोक्स के लिए एक आदर्श बैकअप हो सकते हैं। पिछले साल डेविड वार्नर और राशिद खान भी जा चुके हैं। फ्रेंचाइजी केन विलियमसन को साइन कर सकती है, जो अभी भी प्रशंसकों के पसंदीदा बने हुए हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2023आईपीएल ऑक्शनकेन विलियम्सनचेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादगुजरात टाइटन्सन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमहार्दिक पंड्याएमएस धोनी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या