IPL 2023: साहा और पाटीदार क्लब में शामिल गिल, 49 गेंद में शतक, आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें खिलाड़ी, 2023 में तीन शतक

IPL 2023: आईपीएल प्ले ऑफ में संयुक्त सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। शुभमन गिल ने 49 गेंद में शतक पूरा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 26, 2023 9:32 PM

Open in App
ठळक मुद्देआर साहा ने 2014 के फाइनल में और रजत पाटीदार ने 2022 के एलिमिनेटर मैच में 49 गेंद में शतक पूरा किया था। शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।23 साल और 260 दिन की उम्र में वह मील के पत्थर तक पहुंचे।

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को यहां टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। उनका फैसला शुभमन गिल ने गलत साबित किया। गिल ने 60 गेंद में 129 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल हैं।

आईपीएल प्ले ऑफ में संयुक्त सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। शुभमन गिल ने 49 गेंद में शतक पूरा किया। आर साहा ने 2014 के फाइनल में और रजत पाटीदार ने 2022 के एलिमिनेटर मैच में 49 गेंद में शतक पूरा किया था। शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। 23 साल और 260 दिन की उम्र में वह मील के पत्थर तक पहुंचे।

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को यहां तीन विकेट पर 233 रन बनाए। गुजरात की पारी का आकर्षण शुभमन गिल का शतक रहा। उन्होंने 60 गेंदों पर 129 रन बनाए।

गिल ने 60 गेंदों पर 129 रन बनाए और इस बीच लंबे शॉट खेलने की अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल ने इस बीच साई सुदर्शन (31 गेंदों पर 43 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 138 रन की साझेदारी की। कप्तान हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवरों में 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन का योगदान दिया।

गिल का यह सत्र में तीसरा शतक है। उन्होंने अपने टी20 करियर का सर्वोच्च स्कोेर भी बनाया। आईपीएल के एक सत्र में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली और जोस बटलर (दोनों चार शतक) के नाम पर है। बारिश के कारण मैच आधा घंटा देरी से शुरू हुआ। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उत्तरी गुजरात टाइटंस की टीम ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 50 रन बनाए।

इस बीच छठा ओवर घटना प्रधान रहा। क्रिस जॉर्डन के इस ओवर में गिल ने छक्का और चौका जड़ने के बाद गेंद हवा में लहराई लेकिन टिम डेविड मिड ऑन पर कैच नहीं कर पाए। गिल तब 30 रन पर खेल रहे थे। लेग स्पिनर पीयूष चावला ने हालांकि मुंबई को जल्द ही पहली सफलता दिला दी। रिद्धिमान साहा (16 गेंद पर 18 रन) लेग साइड की वाइड गेंद को खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए।

गिल ने इसके बाद छक्के जड़ने के अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया। चावला और कुमार कार्तिकेय पर छक्के जड़ने के बाद उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुंबई की जीत के नायक आकाश मधवाल के ओवर में तीन छक्के लगाए। इस करिश्माई सलामी बल्लेबाज ने चावला के अगले ओवर में दो छक्के जड़कर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को सोचने के लिए मजबूर कर दिया।

गिल ने कैमरन ग्रीन की गेंद पर एक रन लेकर इस सत्र का अपना तीसरा शतक पूरा किया और फिर इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। गिल की पारी का अंत आखिर में मधवाल ने ही किया। गिल ने उनके यॉर्कर को फ्लिक करके सीमा रेखा से बाहर भेजने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर कैच दिया।

इस बार डेविड ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। पंड्या ने मधवाल और जॉर्डन पर छक्के जड़े। इस बीच गुजरात ने अंतिम ओवर से पहले सुदर्शन को रिटायर्ड आउट किया और उनकी जगह राशिद खान को उतारा जिन्होंने नाबाद पांच रन बनाए।

आईपीएल प्ले ऑफ में संयुक्त सबसे तेज शतकः

- 49 गेंदें साहा (2014 फाइनल)

पाटीदार (2022 एलिमिनेटर)।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतकः

4 - विराट कोहली (RCB, 2016)

4 - जोस बटलर (आरआर, 2022)

3 - शुभमन गिल (जीटी, 2023)।

टॅग्स :आईपीएल 2023शुभमन गिलरोहित शर्मामुंबई इंडियंसगुजरात टाइटन्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या