IPL 2023: आईपीएल नीलामी में कमा सकते हैं 5 करोड़ से ज्यादा, रिलीज हुए इन 5 खिलाड़ियों पर 10 टीम की नजर, देखें लिस्ट

IPL 2023: दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2023 से पहले अपने 15 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने कीरेन पोलार्ड सहित कुल 13 खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 17, 2022 07:37 PM2022-11-17T19:37:59+5:302022-11-17T19:49:02+5:30

IPL 2023 Released 5 Players who can earn more than 5 crore in auction Kane Williamson Mayank Agarwal Nicholas Pooran Jaydev Unadkat Jason Holder | IPL 2023: आईपीएल नीलामी में कमा सकते हैं 5 करोड़ से ज्यादा, रिलीज हुए इन 5 खिलाड़ियों पर 10 टीम की नजर, देखें लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स ने चार भारतीयों सहित कुल नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया।

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है। राजस्थान रॉयल्स ने चार भारतीयों सहित कुल नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया।केन विलियमसन (14 करोड़ रुपए) उसके सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

IPL 2023: आईपीएल मिनी-नीलामी 2023 कोच्चि में हो रहा है। कुछ टीमें साहसिक निर्णय ले रही हैं और अपनी पूरी टीम का पुनर्गठन करेंगी। 23 दिसंबर को है। सभी 10 टीम तैयारी में जुट गई है।सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान की जरूरत है। हैदराबाद ने केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है।

दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2023 से पहले अपने 15 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने कीरेन पोलार्ड सहित कुल 13 खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ किया। दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है। पहले आईपीएल के विजेता राजस्थान रॉयल्स ने चार भारतीयों सहित कुल नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया।

सनराइजर्स का सवाल है तो विलियमसन (14 करोड़ रुपए) उसके सबसे महंगे खिलाड़ी थे। विलियमसन आठ सत्र तक सनराइजर्स के साथ बने रहे, जिसमें उन्होंने 76 मैच खेले। इनमें से 46 मैचों में वह कप्तान रहे। विलियमसन के अलावा पूरन को रिलीज करने से सनराइजर्स के पास मिनी नीलामी में सबसे अधिक धनराशि होगी। पूरन को उसने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

फ्रेंचाइजी इन दिनों अच्छे खिलाड़ी को पाने के लिए लाखों खर्च करने से नहीं कतराती हैं। 2020 में पैट कमिंस हों या 2021 में काइल जैमीसन और क्रिस मॉरिस। 2023 में पैटर्न बदलने की संभावना बहुत कम है। कई शीर्ष क्रिकेटरों ने पहले ही अपनी संबंधित फ्रेंचाइजी छोड़ दी है।

रिलीज हुए क्रिकेटर जो आईपीएल नीलामी में 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकते हैंः

1ः जयदेव उनादकट- पिछले कुछ वर्षों में जयदेव उनादकट ने नीलामी कक्ष में काफी हलचल मचाई है। वर्ष 2018 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। 31 वर्षीय खिलाड़ी एक बार फिर आईपीएल नीलामी में 5 करोड़ से अधिक कमा सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक खेले गए 91 मैचों में उनादकट ने 8.79 की इकॉनमी से 91 विकेट लिए हैं।

उनादकट नई गेंद से और डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। कोलकाता और चेन्नई जैसी टीमें आने वाली नीलामी में सीमर को निशाना बना सकती हैं। कोलकाता के पास टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी है जबकि चेन्नई को एक अनुभवी गेंदबाज की जरूरत है जो ड्वेन ब्रावो की जगह ले सके। 

2ः जेसन होल्डर- कैरेबियाई दिग्गज जेसन होल्डर को 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 8.75 करोड़ में खरीदा था। हालाँकि, खिलाड़ी अपनी भूमिका के साथ कछ खास नहीं कर सका। एलएसजी ने मिनी-नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। हालांकि नीलामी में उसकी कमाई में कोई बदलाव नहीं आने वाला है।

31 वर्षीय एक बहुत ही उपयोगी क्रिकेटर है और किसी भी क्षण खेल का रंग बदल सकता है। भारतीय सर्किट में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों की कमी है। इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक खेले गए 38 मैचों में, होल्डर ने 123.50 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए और 8.57 की इकॉनमी से 49 विकेट लिए हैं। 

3ः निकोलस पूरन- वेस्टइंडीज टीम में जेसन होल्डर के कप्तान निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। 2022 में विकेटकीपर बल्लेबाज 10.75 करोड़ में बिका था, लेकिन क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। आईपीएल नीलामी में मोटी कमाई कर सकते हैं।

2022 में 27 वर्षीय ने 23 T20I मैच खेले और 130.49 की स्ट्राइक रेट से 582 रन बनाए। त्रिनिदाद के लिए घरेलू प्रतियोगिता में खेलते हुए पूरन ने अपना फॉर्म वापस पा लिया है। पूरन एक बार फिर आगामी नीलामी में चार्ट तोड़ सकते हैं। चेन्नई ने जगदीशन को जाने दिया और एमएस धोनी के 2023 में अपना आखिरी आईपीएल खेलने की संभावना है, पूरन सीएसके टीम में फिट हो सकते हैं।

4ः केन विलियमसन- सनराइजर्स हैदराबाद ने पूर्व कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है। फैंस के लिए बड़ा झटका है। खासकर तब जब टीम ने अपने दो शीर्ष क्रिकेटरों डेविड वार्नर और राशिद खान को पिछले साल ही रिलीज़ किया था। कीवी कप्तान 2022 में शानदार फॉर्म में नहीं था, लेकिन आईपीएल नीलामी में काफी पैसा कमाने की संभावना है।

भरोसेमंद मध्य क्रम बल्लेबाज हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी कई मौकों पर क्रिकेटर को साइन करना चाहती थी। 2022 में 32 वर्षीय ने 12 T20I खेले और 119 की स्ट्राइक रेट से 382 रन बनाए। वह धीरे-धीरे और लगातार फॉर्म में वापस आ रहे हैं और इस तरह, नीलामी टेबल पर उनकी भारी मांग होगी।

5ः मयंक अग्रवालपंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल का टीम से बाहर होना उनके कई प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला था। उन्होंने बार-बार अपनी क्लास साबित की है। अब तक खेले गए 133 आईपीएल मैचों में अग्रवाल ने 134.28 की स्ट्राइक रेट से 2327 रन बनाए। वह पंजाब टीम के स्तंभों में से एक थे।

31 वर्षीय को भारतीय राष्ट्रीय टीम में भी मौका दिया गया था। अब सनराइजर्स को एक कप्तान की तलाश है। चेन्नई को धोनी के बाद किसी को संभालने की तलाश है और गुजरात को शुभमन गिल के लिए एक आदर्श सलामी जोड़ीदार की तलाश है। 5 करोड़ से अधिक की कमाई करने की उम्मीद है और अंततः आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बन सकते हैं।

Open in app