IPL 2022: हसरंगा का 'पंच', आरसीबी ने हैदराबाद को 67 रन से हराया, प्ले ऑफ की ओर कदम, मुंबई, चेन्नई और कोलकता बाहर!

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन से शिकस्त दी। जीत के लिए 193 रन का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 125 रन पर ऑल आउट हो गयी। आरसीबी के लिए वानिंदु हसरंगा ने पांच विकेट लिये। हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 08, 2022 7:24 PM

Open in App
ठळक मुद्देडुप्लेसी ने 50 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े। ग्लेन मैक्सवेल (33) के साथ 54 रन की शानदार साझेदारी की।मैक्सवेल ने 24 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के उड़ाये।

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद 67 रन से हराया। आरसीबी 12 मैच में 14 अंक के साथ प्ले ऑफ की ओर कदम बढ़ा दिए।   अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। 

मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स लगभग प्ले ऑफ से बाहर हो गए! सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 125 पर ऑल आउट हो गई। मुंबई के पास 10 मैच में 4 अंक, चेन्नई के पास 10 मैच में 6 अंक और कोलकाता के पास 11 मैच में 8 अंक है। 

कप्तान फाफ डुप्लेसी (50 गेंद में नाबाद 73) की शानदार बल्लेबाजी के बाद वानिंदु हसरंगा (18 रन पर पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी)  ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन से करारी शिकस्त दी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट निकाले। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन खाता नहीं खोल सके। आरसीबी के जोश हेजलवुड मे 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए।

इस जीत के बाद टीम के 12 मैचों में 14 अंक हो गये जबकि हैदराबाद के 11 मैचों में 10 अंक है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 192 रन बनाने के बाद हैदराबाद की पारी को 19.2 ओवर में 125 रन पर समेट दिया। डुप्लेसी ने 50 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े।

उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रजत पाटीदार (48) के साथ 105 और तीसरे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल (33) के साथ 54 रन की शानदार साझेदारी की। पाटीदार ने 38 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये तो वहीं मैक्सवेल ने 24 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के उड़ाये।

दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवरों में आठ गेंद की नाबाद पारी में चार छक्के और एक चौका लगाकर नाबाद 30 रन बनाये। उन्होंने आखिरी ओवर में अपना पहला मैच खेल रहे फजलहक फारुखी के खिलाफ लगातार तीन छक्के मारे। इस ओवर में टीम ने 25 रन बनाये।

हैदराबाद के लिए जगदीश सुचित ने चार ओवर में 30 रन देकर दो जबकि कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने 37 गेंद में छह चौके और दो छक्के जड़ित पारी में 58 रन बनाये। उनके अलावा एडेन मार्कराम (21) और निकोलस पूरण (19) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके।

आरसीबी के लिए मैन ऑफ द मैच हसरंगा के पांच के अलावा जोस हेजलवुड ने दो जबकि मैक्सवेल और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिये। इससे पहले हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने पहले ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। कप्तान केन विलियमसन (शून्य) पहली गेंद पर स्ट्राइक पर आये बिना रन आउट हो गये। मैक्सवेल ने इस ओवर में अभिषेक शर्मा को खाता खोले बगैर बोल्ड किया।

टॅग्स :आईपीएल 2022रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसनराइजर्स हैदराबादकेन विलियम्सनविराट कोहलीफाफ डु प्लेसिस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या