IPL 2022 Retention: पांच बार के चैंपियन कप्तान ने मारी बाजी, धोनी और विराट को छोड़ दिया पीछे, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

IPL 2022 Retention: रोहित शर्मा ने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे दिया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 30, 2021 10:19 PM2021-11-30T22:19:05+5:302021-11-30T22:34:53+5:30

IPL 2022 Retention rohit sharma 16 cr ms Dhoni 12 cr virat kohli 15 cr inr remains CSK, MI retain RCB | IPL 2022 Retention: पांच बार के चैंपियन कप्तान ने मारी बाजी, धोनी और विराट को छोड़ दिया पीछे, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज को रिटेन किया।

googleNewsNext
Highlightsरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से विराट कोहली को 15 करोड़ मिलेंगे।चेन्नई सुपरकिंग्स से एमएस धोनी को 12 करोड़ मिलेंगे। रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपये मिलेंगे।

IPL 2022 Retention: टी20 के नए कप्तान और पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस से रोहित को 16 करोड़ मिलेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खिलाड़ियों की नीलामी से पहले मंगलवार को अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली जबकि मुंबई इंडियन्स ने उम्मीद के मुताबिक भारत के टी20 कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह को रिटेन (अपनी टीम के साथ बरकरार रखना) किया।

सीमित ओवरों के क्रिकेट के भारत के महानतम कपतान और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम में आलराउंडर रविंद्र जडेजा के बाद रिटेन होने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी होंगे। टीम ने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में रुतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर रखा है जबकि मोईन अली को भी रिटेन किया है।

जिन बड़े नामों को रिलीज किया गया उसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियन्स के आलराउंडर हार्दिक पंड्या और आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन शामिल हैं। आरसीबी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और पिछले सत्र के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल को रिलीज किया। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले साल के कप्तान लोकेश राहुल को रिलीज किया जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को रिटेन किया लेकिन स्टार स्पिनर राशिद खान को रिलीज कर दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से विराट कोहली को 15 करोड़ मिलेंगे और चेन्नई सुपरकिंग्स से एमएस धोनी को 12 करोड़ मिलेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज को रिटेन किया। मुंबई इंडियन्स ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जडेजा को नंबर एक खिलाड़ी जबकि महेंद्र सिंह धोनी को दूसरे नंबर के खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया। मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल की खिलाड़ी नीलामी से पहले हार्दिक पंड्या और इशान किशन को रिलीज किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने युजवेंद्र चहल को रिलीज किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन और उमरान मलिक को रिटेन किया। स्टार स्पिनर राशिद खान को रिलीज किया। 

Open in app