IPL 2022: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने लॉन्च की जर्सी, पहला मैच 28 मार्च को लखनऊ के साथ, देखें वीडियो

IPL 2022: भारत के पूर्व कोच और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) गैरी कर्स्टन हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 13, 2022 9:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है।टाइटन्स को सीवीसी समूह ने रु. 5625 करोड़ में खरीदा है।कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच आशीष नेहरा ने भाग लिया।

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में नई टीमों में से एक गुजरात टाइटन्स (जीटी) ने सीजन से पहले अपनी जर्सी का अनावरण किया है। अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी आगामी सीज़न में कैश-रिच लीग में अपनी शुरुआत करेगी। टाइटन्स को सीवीसी समूह ने रु. 5625 करोड़ में खरीदा है।

जीटी ने अहमदाबाद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अपनी जर्सी का अनावरण किया, जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच आशीष नेहरा ने भाग लिया। जर्सी नीले रंग की है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी उम्मीद के मुताबिक हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किया है। पहला मैच 28 मार्च को गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है। वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, राहुल तेवतिया, डोमिनिक ड्रेक, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह, बी साई सुदर्शन।

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को 26 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिये अपनी आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया । टीम द्वारा जारी बयान के अनुसार कुछ जर्सी दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर टीम के चुनिंदा प्रशंसकों को दी गई। इसके अलावा शहर के चुनिंदा बच्चों (डीसी कब्स) को भी जर्सी दी गई।

दिल्ली कैपिटल्स के अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा ,‘आईपीएल का यह नया सत्र है और हम अपने खिलाड़ियों को इस नयी जर्सी में देखने को बेताब हैं।’’ दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस से खेलना है। आईपीएल 15 मुंबई के वानखेडे, ब्रेबोर्न स्टेडियम , नवी मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले जायेंगे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 बदले प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें 10 टीम को पांच - पांच टीम के दो ग्रुप में बांटा गया है लेकिन इसके बावजूद प्रत्येक टीम पहले की तरह 14 मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को टीम के ग्रुप का खुलासा किया। मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स को ग्रुप ए में जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी), पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स को ग्रुप बी में रखा गया है।

टॅग्स :गुजरात टाइटन्सआईपीएल 2022बीसीसीआईगैरी कर्स्टनहार्दिक पंड्या
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या