IPL 2022: कोहली-रजत पर भारी पड़े मिलर और तेवतिया, 40 बॉल और 79 रन, 16 अंक के साथ गुजरात नंबर एक, बेंगलोर को 6 विकेट से हराया

IPL 2022: गुजरात टाइटंस अंक तालिका में 16 अंक लेकर सबसे आगे है। हार्दिक पांड्या की टीम केवल एक मैच हारी है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 30, 2022 7:20 PM

Open in App
ठळक मुद्देडेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने धमाका कर दिया। 40 गेंद में 83 नाबाद बनाए।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने छह विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पाटिदार ने 32 गेंद की आक्रामक पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये।

IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हराया। पूर्व कप्तान विराट कोहली (58) और रजत पाटीदार (52) पर डेविड मिलर और राहुल तेवतिया भारी पड़ गए। मिलर और तेवतिया ने धमाका कर दिया। 40 गेंद में 79 नाबाद बनाए।

मैन ऑफ द मैच राहुल तेवतिया (25 गेंद में नाबाद 43) और डेविड मिलर (24 गेंद में नाबाद 39) के बीच पांचवें विकेट के लिए 6.4 ओवर में 79 रन की अटूट साझेदारी से गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को चार विकेट से शिकस्त देकर प्ले ऑफ अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

अंतिम ओवर में एक सीजन में सर्वाधिक रन चेज कर जीतनाः

 2018 में सीएसके द्वारा 5

2019 में आरआर द्वारा 5

2022 में जीटी द्वारा 5 *।

सीजन में गुजरात टाइटंस द्वारा रन चेसः

एलएसजी को 5 विकेट से हराया (2 गेंद शेष)

पीबीकेएस को 6 विकेटसे ​​हराया (0 गेंद शेष)

सीएसके को 3 विकेट से हराया (1 गेंद शेष)

SRH को 5 विकेट से हराया (0 गेंद शेष)

आरसीबी को 6 विकेट से हराया (3 गेंद शेष)।

गुजरात के नौ मैचों में आठ जीत से 16 अंक हो गये है जबकि बेंगलोर के 10 मैचों में पांच जीत से 10 अंक है।  बेंगलोर की टीम ने पूर्व कप्तान विराट कोहली (58) के 14 पारियों के बाद लगाये गये अर्धशतक और दूसरे विकेट के लिए रजत पाटीदार (52) के साथ 99 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 170 रन बनाये थे।

गुजरात ने तीन गेंद शेष रहते चार विकेट पर 174 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋद्धिमान साहा (29) और शुभमन गिल (31) ने 51 रन की साझेदारी कर गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन टीम ने 95 रन तक चार विकेट गंवा दिये।

इसके बाद तेवतिया ने अपनी नाबाद पारी में पांच चौके और दो छक्के जबकि मिलर ने चार चौके और एक छक्का जड़ा। बेंगलुरु के लिए चार विकेट स्पिनरों ने लिये वानिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 28 रन देकर दो तो वही शाहबाज अहमद ने तीन ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिये।

इससे पहले कोहली ने 53 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि पाटीदार ने 32 गेंद की आक्रामक पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये। ग्लेन मैक्सवेल ने आखिरी ओवरों में 18 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन और महिपाल लोमरोर ने आठ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाये। गुजरात के लिए सत्र का पहला मैच खेल रहे प्रदीप सांगवान ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिये।

टॅग्स :आईपीएल 2022राहुल तेवतियागुजरात टाइटन्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या