IPL 2022: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से, जानें टीम और समय के बारे में, कब-कब होंगे मुकाबले

IPL 2022: 65 दिन में कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जायेंगे। टूर्नामेंट में 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) होंगे और इन दिनों में पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम का मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 21, 2022 4:41 PM

Open in App
ठळक मुद्देपहला ‘डबल हेडर’ 27 मार्च को होगा। दिन का मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) में होगा। दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगी।

IPL 2022: रिकॉर्ड पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कमर कस ली है। रोहित शर्मा की नजर छठीं खिताब पर है। मुंबई इंडियंस ने नवी मुंबई के रिलायंस जियो स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम के क्रिकेट निदेशक और कोच महेला जयवर्धने के मार्गदर्शन में खिलाड़ी कमर कस रहे हैं।

जहीर और जयवर्धने के साथ कोचिंग स्टाफ में शेन बांड, रॉबिन सिंह, किरण मोरे, राहुल सांघवी, विनय कुमार, टी ए सेकर, पॉल चैपमैन और डाटा विश्लेषक सीकेएम धनंजय हैं। मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की अन्य नौ प्रतिद्वंद्वी टीमों का स्वागत शहर में रंग बिरंगे बिलबोर्ड लगाकर कर रही है।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, एम अश्विन, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, संजय यादव, रमनदीप सिंह, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन , राहुल बुद्धि, अरशद खान, टाइमल मिल्स, जोफ्रा आर्चर, फैबियन एलन, डेनियल सैम्स, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ।

फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘‘शहर में खेलने वाली प्रत्येक टीम के लिये ‘वेलकमदिलखोलके’ बिलबोर्ड तैयार किये गये हैं, जो पूरे शहर में लगे हुए हैं। ’’ चेन्नई सुपर किंग्स के स्वागत के लिये पीले रंग के ‘वेलकम चेन्नई सुपर किंग्स - व्हिस्ल पोदू दिल खोल के’ जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स का स्वागत ‘कोरबो लोरबो जीतबो दिल खोल के स्लोगन’ से किया गया है। फ्रेंचाइजी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पूरे शहर में बिलबोर्ड लगाये गये हैं। ’’

स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के पहले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले से बाहर रहना पड़ सकता है, क्योंकि तब तक उनके अंगूठे में हेयरलाइन फ्रेक्चर से पूरी तरह उबरने की संभावना नहीं है। पुणे में पहला मैच 29 मार्च को खेला जायेगा जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होंगी।

वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच जबकि ब्रैबोर्न स्टेडियम और पुणे में 15-15 मैच खेले जायेंगे। फाइनल लीग मैच भी यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से होगा। 

आईपीएल 2022 लीग चरण का कार्यक्रमः

27 मार्च -दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम मुंबई इंडियंस - सीसीआई -3.30 बजे

2 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - दोपहर 3.30 बजे

6 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

9 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

13 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे 7.30 बजे

16 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - सीसीआई - 3.30 बजे

21 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम, 7.30 बजे

24 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - वानखेड़े - 7.30 बजे

30 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस - डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

6 मई -गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस - सीसीआई - 7.30 बजे

9 मई – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

12 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - वानखेड़े - 7.30 बजे

17 मई - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - वानखेड़े - 7.30 बजे

21 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – वानखेड़े - शाम 7.30 बजे।

टॅग्स :आईपीएल 2022मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सरोहित शर्माऋषभ पंतIPLबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या