IPL 2022: पहले 10 ओवर में 60 और अंतिम 10 ओवर में 156 रन, शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा बरसे, 17 छक्के उड़ाए

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चार विकेट पर 215 रन बनाये। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 12, 2022 9:33 PM

Open in App
ठळक मुद्देशिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा ने धमाका कर दिया।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ की उम्मीदों पर पारी फिर गया।दुबे 46 गेंद में 95 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल थे।

IPL 2022: शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा की आक्रामक पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चार विकेट पर 215 रन बनाये। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ की उम्मीदों पर पारी फिर गया।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई चेन्नई के लिये उथप्पा ने 50 गेंद में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 89 रन बनाये। वहीं दुबे 46 गेंद में 95 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल थे। दोनों बल्लेबाज ने 17 छक्के उड़ाए।

आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे बड़ी साझेदारीः

181*एस वाटसन - एफ डु प्लेसिस बनाम पीबीकेएस 2020

165 आर उथप्पा - एस दुबे बनाम आरसीबी 2022

159 एम विजय - एम हसी बनाम आरसीबी 2011।

उथप्पा के लिए सर्वोच्च आईपीएल स्कोरः

88* बनाम आरसीबी मुंबई 2022

87 बनाम आरपीएस पुणे 2017

83* बनाम आरसीबी कोलकाता 2014

80* बनाम सीएसके कोलकाता 2015

80 बनाम एमआई कटक 2014।

आईपीएल की एक पारी में 11-20 ओवरों में सर्वाधिक रनः

172 आरसीबी बनाम जीएल बेंगलुरु 2016

162 पीबीकेएस बनाम सीएसके कटक 2014

156 सीएसके बनाम आरसीबी मुंबई डीवाईपी 2022*

155 सीएसके बनाम आरआर चेन्नई 2010।

टॅग्स :आईपीएल 2022चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरफाफ डु प्लेसिसएमएस धोनीरवींंद्र जडेजारॉबिन उथप्पाशिवम दुबे
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या