IPL 2022: फिर से टॉस हारे रोहित, जडेजा ने मारी बाजी, मुंबई इंडियंस में दो खिलाड़ी ने किया डेब्यू, देखें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: मौजूदा चैंपियन चेन्नई की स्थिति भी अच्छी नहीं है और वह अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर स्थित मुंबई से केवल एक पायदान ऊपर है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 21, 2022 7:03 PM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शर्मा की फॉर्म है, जिन्होंने छह मैचों में केवल 114 रन बनाए हैं।गुरुवार को हार से वह बाहर होने के कगार पर पहुंच जाएगी।ईशान किशन भी अपनी 15.25 करोड़ रुपये की मोटी कीमत को सही साबित नहीं कर पाये हैं।

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। जडेजा ने मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। सीएसके ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किये हैं, उसने ड्वेन प्रिटोरियस को मोईन अली और मिशेल सैंटनर को क्रिस जोर्डन के स्थान पर शामिल किया है।

मुंबई इंडियंस ने रिले मेरेडिथ और ऋतिक शौकीन को पहला मैच खेलने का मौका दिया है जबकि डेनियल सैम्स को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है। लगातार छह हार के बाद बाहर होने की कगार पर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने की कोशिश करेगी। 

मुंबई इंडियंस में दो नवोदित खिलाड़ी ने डेब्यू किया। रोहित शर्मा ने रिले मेरेडिथ और ऋतिक शौकिन को कैप सौंपी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स बाहर हुए हैं। शौकिन एक स्पिनर हैं और मुरुगन अश्विन की जगह लेंगे। पांच बार की चैम्पियन मुंबई की टीम ने इस सत्र में एक भी मैच नहीं जीता है और गुरुवार को हारने पर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

मौजूदा चैंपियन चेन्नई की स्थिति भी अच्छी नहीं है और वह अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर स्थित मुंबई से केवल एक पायदान ऊपर है। उसकी टीम को भी छह मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा है और गुरुवार को हार से वह बाहर होने के कगार पर पहुंच जाएगी। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म है, जिन्होंने छह मैचों में केवल 114 रन बनाए हैं।

मुंबई को अगर लक्ष्य का पीछा करना है या पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बनाना है तो रोहित को बड़ी पारी खेलनी होगी। युवा बल्लेबाज ईशान किशन भी अपनी 15.25 करोड़ रुपये की मोटी कीमत को सही साबित नहीं कर पाये हैं। उन्होंने छह मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 191 से अधिक रन बनाये हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।

चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी, ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।

टॅग्स :आईपीएल 2022मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सरवींंद्र जडेजारोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या