IPL 2022: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने रचा इतिहास, अभी तक कोई भी भारतीय नहीं कर सका था...

IPL 2022: उन्नीसवें ओवर की पहली ही गेंद पर ओबेद मैकॉय को छक्का जड़कर शुभमन गिल ने जब जीत की औपचारिकता पूरी की तो एक लाख से अधिक दर्शकों की तालियों और शोर से नरेंद्र मोदी स्टेडियम गूंज उठा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 30, 2022 3:01 PM

Open in App
ठळक मुद्दे अनिल कुंबले मेंटर के रूप में दो बार (2013 और 2015) मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया था। एमएस धोनी के नेतृत्व में 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

IPL 2022: कप्तान हार्दिक पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स पर सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करके अपने पहले ही सत्र में इंडियन प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम कर लिया। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इतिहास रच दिया।

आशीष नेहरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रॉफी जीतने वाले पहले मुख्य कोच के साथ ही पहले भारतीय बन गए। अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया था। अनिल कुंबले मेंटर के रूप में दो बार (2013 और 2015) मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया था। 

एमएस धोनी के नेतृत्व में 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। गैरी कर्स्टन मुख्य कोच थे और नेहरा सहायक थे। दोनों ने महारत हासिल की थी। एक बार फिर गुजरात टाइटंस के लिए दोनों ने एक और कामयाबी लिखी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 2016 में एक खिलाड़ी के रूप में आईपीएल जीता था।

 शेन वार्न, डैरेन लेहमैन और रिकी पोंटिंग की ऑस्ट्रेलियाई तिकड़ी के बाद दोनों खिताब जीतने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। खिलाड़ी और मुख्य कोच की भूमिका में। दुनिया की सबसे अमीर फ्रैंचाइजी क्रिकेट लीग के पिछले 14 सीजन में, पांच अलग-अलग ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी - शेन वार्न, डैरेन लेहमैन, रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस और टॉम मूडी ने छह मौकों पर मुख्य कोच के रूप में आईपीएल जीता है।

जबकि न्यूजीलैंड के दो अलग-अलग खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग और जॉन राइट ने पांच बार यह उपलब्धि हासिल की है। तीन मौकों पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने थे, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में आईपीएल का खिताब जीता था।

यहां देखें सभी मुख्य कोचों की सूचीः   
2008राजस्थान रॉयल्सशेन वार्नऑस्ट्रेलिया
2009डेक्कन चार्जर्सडैरेन लेहमैनऑस्ट्रेलिया

2010

चेन्नई सुपर किंग्सस्टीफन फ्लेमिंगन्यूजीलैंड
2011चेन्नई सुपर किंग्सस्टीफन फ्लेमिंगन्यूजीलैंड
2012कोलकाता नाइट राइडर्सट्रेवर बेलिसऑस्ट्रेलिया

2013

मुंबई इंडियंसजॉन राइटन्यूजीलैंड
2014कोलकाता नाइट राइडर्सट्रेवर बेलिसऑस्ट्रेलिया
2015मुंबई इंडियंसरिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया
2016सनराइजर्स हैदराबादटॉम मोदीऑस्ट्रेलिया
2017मुंबई इंडियंसमहेला जयवर्धनेश्रीलंका
2018चेन्नई सुपर किंग्सस्टीफन फ्लेमिंगन्यूजीलैंड
2019मुंबई इंडियंसमहेला जयवर्धनेश्रीलंका
2020मुंबई इंडियंसमहेला जयवर्धनेश्रीलंका

2021

चेन्नई सुपर किंग्सस्टीफन फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड

2022गुजरात टाइटन्सआशीष नेहराभारत

 

टॅग्स :आईपीएल 2022गुजरात टाइटन्सगैरी कर्स्टनहार्दिक पंड्याआशीष नेहरा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या