IPL 2021 Players Auction: किस टीम के पास कितनी रकम, कौन खरीद सकता है कितने विदेशी खिलाड़ी?

आईपीएल 2020 में यूएई में खेला गया था लेकिन इस बार इसका आयोजन भारत में होने की संभावना है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 18, 2021 12:12 PM2021-02-18T12:12:52+5:302021-02-18T13:01:52+5:30

IPL 2021 Players Auction: List of all teams with available slots and purse left | IPL 2021 Players Auction: किस टीम के पास कितनी रकम, कौन खरीद सकता है कितने विदेशी खिलाड़ी?

IPL 2021 Players Auction: किस टीम के पास कितनी रकम, कौन खरीद सकता है कितने विदेशी खिलाड़ी?

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 14 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज।292 खिलाड़ियों की किस्मत पर होगा फैसला।किंग्स पंजाब के पर्स में सबसे ज्यादा रकम।

IPL 2021 Players Auction: आईपीएल 2021 का आयोजन इस बार भारत में ही किए जाने की संभावनाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक आईपीएल 2021 का आयोजन 11 अप्रैल से किया जा सकता है। वहीं फाइनल मुकाबला 5 या 6 जून को खेला जाएगा।

इस बार 292 क्रिकेटर्स की किस्मत का फैसला होगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा 61 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे। इसमें 164 भारतीय, जबकि 125 विदेशी क्रिकेटर हैं। इस नीलामी में तीन एसोसिएट खिलाड़ी भी होंगे।

किंग्स पंजाब के पास सबसे ज्यादा रकम

किंग्स पंजाब सर्वाधिक 53.20 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ नीलामी में उतरेगी। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन से पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपना नाम बदला है। अब यह टीम 'पंजाब किंग्स' के नाम से जानी जाएगी।

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (35.90 करोड़ रुपये), राजस्थान रॉयल्स (34.85 करोड़ रुपये), चेन्नई सुपरकिंग्स (22.90 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियन्स (15.35 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (12.9 करोड़ रुपये) तथा कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (दोनों 10.75 करोड़ रुपये) का नंबर आता है।

टीमकुल खिलाड़ीविदेशीकुल खर्च (करोड़)उपलब्ध राशि (करोड़)कुल कितने खिलाड़ी खरीद सकते हैंविदेशी खिलाड़ी खरीद सकते हैं
चेन्नई18762.122.971
दिल्ली19672.0912.962
पंजाब16331.853.295
केकेआर17674.2510.7582
मुंबई18469.6515.3574
राजस्थान17550.1534.8583
आरसीबी22449.135.9134
हैदराबाद12774.2510.7531
कुल13942483.39196.66122

टीमों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, इन्हें रिटेन-

राजस्थान रॉयल्स 

रिटेन खिलाड़ी: संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, रॉबिन उथप्पा।

रिलीज खिलाड़ी: स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशेन थॉमस, आकाश सिंह, वरुण एरॉन, टॉम कर्रन, अनिरुद्ध जोशी, शशांक सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

रिटेन खिलाड़ी: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्‍मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जांपा, शहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे।

रिलीज खिलाड़ी: एरोन फिंच, गुरकीरत मान, क्रिस मॉरिस, शिवम दुबे, डेल स्‍टेन, पार्थिव पटेल, इसुरु उडाना, उमेश यादव और पवन नेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स

रिटेन खिलाड़ी: महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, सैम कुर्रन, जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर, फाफ डुप्लेसी, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, अंबाती रायडू, मिचेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, नारायण जगदीशन, केएल आसिफ, लुंगी एनगिडी, साई किशोर।  

रिलीज खिलाड़ी: केदार जाधव, पीयूष चावला, मोनू सिंह, मुरली विजय, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन।

पंजाब किंग्स 

रिटेन खिलाड़ी: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोल्‍स पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्‍मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकांदे, रवि बिश्‍नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, ईशान पोरेल।  

रिलीज खिलाड़ी: ग्‍लेन मैक्‍सवेल, शेल्‍डन कॉट्रेल, करुण नायर, हार्डस विलजोन, जगदीश सुचित, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशाम, कृष्‍णप्पा गौतम, तजिन्‍दर सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स 

रिटेन खिलाड़ी: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डेनियल सैम्स।

रिलीज खिलाड़ी: मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय।

मुंबई इंडियंस 

रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, ट्रेंट बोल्‍ट, ईशान किशन, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, आदित्‍य तारे, जयंत यादव, क्रिस लिन, अनुकूल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह और मोहसिन खान।  

रिलीज खिलाड़ी: लसित मलिंगा, नाथन कूल्‍टर नाइल, मिचेल मैक्‍लेघन, रदरफोर्ड, जेम्‍स पैटिंसन, दिग्‍विजय, प्रिंस बलवंत।

सनराइजर्स हैदराबाद 

रिटेन खिलाड़ी: केन विलियम्सन, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, समद, भुवनेश्‍वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शहबाज नदीम, मिचेल मार्श, विजय शंकर, मोहम्‍मद नबी, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्‍स गोस्‍वामी, बेसिल थम्‍पी और जेसन होल्‍डर। 

रिलीज खिलाड़ी: बिली स्‍टानलेक, फैबियन एलन, बवांका संदीप, संजय यादव, पृथ्‍वी राज।

कोलकाता नाइट राइडर्स

रिटेन खिलाड़ी: इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम सेफर्ट।

रिलीज खिलाड़ी: टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, सिद्धेश लाड, निखिल नाइक, एम सिद्धार्थ, हैरी गर्नी।

Open in app