IPL 2021: कीरोन पोलार्ड का कारनामा, टी20 में 10000 से अधिक रन और 300 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी

IPL 2021 MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2021 में अबू धाबी में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ केएल राहुल और क्रिस गेल को आउट किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 28, 2021 9:39 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियन्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 135 रन बनाये।पंजाब के लिए एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 42 रन का योगदान दिया।मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड ने आठ रन देकर दो विकेट लिये। 

IPL 2021 MI vs PBKS: वेस्टइंडीज के कप्तान और मुंबई इंडियन्स के आलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने एक और कारनामा अपने नाम कर लिया। मंगलवार को टी20 प्रारूप में 10,000 से अधिक रन और 300 विकेट अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

ड्वेन ब्रावो (546), इमरान ताहिर (420), सुनील नरेन (416), लसिथ मलिंगा (390), राशिद खान (387), शाकिब अल हसन (385), सोहेल तनवीर (375), वहाब रियाज (355), शाहिद अफरीदी (344), और आंद्रे रसेल (340) टी20 प्रारूप की शीर्ष विकेट लेने वालों की सूची में पोलार्ड से आगे हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) के ऑलराउंडर ने आईपीएल 2021 में अबू धाबी में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ केएल राहुल और क्रिस गेल को आउट किया। मील का पत्थर हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए। पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 135 रन बनाये।

पंजाब के लिए एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 42 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड ने आठ रन देकर दो विकेट लिये। क्रिस गेल 439 पारियों में 14,275 रन के साथ टी 20 रन बनाने वालों की सूची में सबसे आगे हैं।

पोलार्ड 500 पारियों में एक शतक और 56 अर्धशतक सहित 11,000 से अधिक रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पोलार्ड ने 175 मैचों में 3000 से अधिक रन और 65 विकेट लिए हैं। केवल पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या ने फेंचाइजी के लिए 1000 रन और 50 विकेट लिए हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2021कीरोन पोलार्डमुंबई इंडियंसकिंग्स इलेवन पंजाबरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या