IPL 2021: IPL नीलामी में अपना नाम सुनकर रो पड़ा था मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी, कही दिल छू लेने वाली बात

Mumbai Indians Yudhvir Charak, IPL 2021: इस साल 18 फरवरी को नीलामी के दौरान गेंदबाजी कोच जहीर खान ने युवा गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक पर भरोसा जताया था।

By अमित कुमार | Published: April 17, 2021 3:35 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपनी पहली जीत केकेआर के खिलाफ हासिल की। गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक ने बताया नीलामी में बिकने के बाद उनके परिवार की हालत कैसी थी।सोशल मीडिया पर गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक का वीडियो वायरल हो रहा है।

Mumbai Indians Yudhvir Charak, IPL 2021: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले  मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चरक ने एक इंटरव्यू के दौरान कई बातों का जिक्र किया है। गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक को इस सीजन के लिए मुंबई ने नीलामी में खरीदा था।

मुंबई इंडियंस ने ट्विटर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि नीलामी के दौरान गेंदबाजी कोच जहीर खान ने जब उनका नाम पुकारा तो उनके आंखों में आंसू आ गए थे।वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं जानता था कि अगर मेरा नाम पुकारा जाता है तो यह अंतिम नाम होगा और अगर नहीं तो ठीक है। मैं और मेरा परिवार टीवी पर आंखें जमाए हुए थे। 

उन्होंने आगे कहा कि नीलामी के दौरान जब जैक सर (जहीर खान) ने मेरा नाम पुकारा तो मेरे आंखों से आंसू आने शुरू हो गए थे। मैं बयां नहीं कर सकता कि मेरे लिए यह कितना अविश्वसनीय था। मुंबई के लिए चयन होना मेरे और मेरे राज्य जम्मू कश्मीर के लिए बहुत बड़ी बात थी। मेरे राज्य के टीम साथियों को मुझसे बहुत उम्मीदें थी कि मैं मैच खेलूंगा और अपने राज्य का नाम रौशन करूंगा।

टॅग्स :आईपीएल 2021मुंबई इंडियंसजहीर खान

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या