IPL 2021: विराट कोहली, रोहित शर्मा और डेविड वार्नर से आगे निकले शिखर धवन, 2021 में नंबर एक बल्लेबाज

IPL 2021: श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की उम्दा पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 23, 2021 2:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देसनराइजर्स को नौ विकेट पर 134 रन पर रोक दिया। शिखर धवन ने 37 गेंद में 42 रन बनाये जिसमें उन्होंने छह चौके और एक छक्का जड़ा। दिल्ली के लिये रबाडा ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिये।

IPL 2021: भारत के ICC T20 विश्व कप टीम से बाहर किए गए अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को पीछे छोड़ते हुए सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।

आईपीएल 2021 में शिखर धवन पहले नंबर पर हैं। धवन इस सीजन में 400 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने अब नौ मैचों में 59 पर 132.37 के स्ट्राइक रेट के साथ दो अर्धशतकों के साथ 422 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कल के मैच में  37 गेंदों में 42 रन की पारी खेली।

आईपीएल में सलामी बल्लेबाज धवन ने आठ बार 400 से अधिक रन बनाए। धवन से आगे सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 9 बार 400 से अधिक रन बनाए हैं। आईपीएल 2011, 2012, 2016 में 501 रन, 2017 में 479, 2018 में 497, 2019 में 521, 2020 में 618 और 2021 में 422 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 7-7 बार इस आंकड़े को छुए हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2021शिखर धवनदिल्ली कैपिटल्सविराट कोहलीरोहित शर्माडेविड वॉर्नरबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या