आज से शुरू होगा IPL का घमासान, धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस होगी आमने-सामने

आईपीएल 2021 के पहले चरण में चेन्नई को तब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक मई को खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

By अनिल शर्मा | Published: September 19, 2021 7:22 AM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल 2021 के दूसरे फेज का आगाज होने जा रहा हैहला मैच दो ऐसे धुरंधर टीमों के बीच खेला जाएगा जो लीग में सबसे ज्यादा खिताब अपने नाम किए हैमुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच पहला मुकाबला रविवार खेला जाएगा

दुबईः आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का आगाज होने जा रहा है। इसका पहला मैच दो ऐसे धुरंधर टीमों के बीच खेला जाएगा जो लीग में सबसे ज्यादा खिताब अपने नाम किए हैं। एक तरफ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस हो तो दूसरी तरफ वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स है। जिन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपकिंग्स को 3 बार आईपीएल खिताब दिलाया है।

मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच पहला मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। बता दें, दोनों टीमों के बीच IPL में 32 बार टक्कर हुई है, जिसमें से मुंबई ने 19 जीत के साथ जबरदस्त बढ़त हासिल की है। दूसरी तरफ चेन्नई ने सिर्फ 13 बार जीत दर्ज की है। इसके बावजूद हर दिन एक नया मुकाबला है और नतीजा किसी भी ओर जा सकता है। मुंबई ने हमेशा चेन्नई पर अपनी बादशाहत कायम रखी है।

आईपीएल 2021 के पहले चरण में चेन्नई को तब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक मई को खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 218 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से 34 गेंदों पर 87 रन की आतिशी पारी खेली थी। इसके मुंबई की टीम ने 219 रन बना कर हारता हुआ मैच जीत लिया था।

 

टॅग्स :आईपीएल 2021रोहित शर्माएमएस धोनीIPLविराट कोहली
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या