IPL 2021 Auction: विराट कोहली की टीम ने जिस खिलाड़ी को 14.25 करोड़ में खरीदा, महज 1 रन बनाकर हुआ आउट

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम ने इस बार नीलामी में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसे खर्च किए। इन खिलाड़ियों में एक नाम ग्लेन मैक्सवेल का भी रहा।

By अमित कुमार | Published: February 22, 2021 5:08 PM

Open in App
ठळक मुद्देनीलामी में हर साल करोड़ों में बिकने वाले ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।इस साल मैक्सवेल आरसीबी के लिए खेलते नजर आएंगे। आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये खर्च कर मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ा है।

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को कुछ दिन पहले ही आईपीएल ऑक्शन में भारी भरकम रकम में खरीदा गया था। आरसीबी की टीम ने इस सीजन के लिए 14.25 करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ा है। लेकिन ग्लैन मैक्सवेल का मौजूदा फॉर्म फ्रेंचाइजियों की मुश्किलों को बढ़ा सकता है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 मैच में मैक्सवेल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले पिछले सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने 10.75 करोड़ की कीमत के साथ अपने साथ जोड़ा था। लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान वह एक छक्का भी नहीं लगा सके थे। ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल अगर इस बार फिर फ्लॉप रहते हैं तो विराट कोहली की टीम आरसीबी की परेशानी बढ़ सकती है। 

न्यूजीलैंड ने दर्ज की शानदार जीत

डेवोन कॉनवे की 59 गेंदों पर खेली गयी 99 रन की धमाकेदार पारी से न्यूजीलैंड ने सोमवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 53 रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका में जन्में कॉनवे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने उस समय क्रीज पर कदम रखा जब न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 11 रन था। उनकी नाबाद पारी से टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरी न्यूजीलैंड की टीम पांच विकेट पर 184 रन बनाने में सफल रही। 

अपने पहले शतक से चूक गए डेवोन कॉनवे

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 17.3 ओवर में 131 रन पर आउट हो गयी। इस तरह से न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी। न्यूजीलैंड की तरफ से स्पिनर ईश सोढ़ी ने 28 रन देकर चार विकेट लिये। कॉनवे न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर से पहले 87 रन पर खेल रहे थे। उन्होंने पहले एक रन लिया और फिर वह चौका व छक्का जड़कर 98 रन पर पहुंचे। उनके पास आखिरी गेंद पर शतक पूरा करने का मौका था लेकिन वह एक रन ही ले पाये और इस तरह से अपने पहले सैकड़े से चूक गये। 

टॅग्स :ग्लेन मैक्सेवलआईपीएल ऑक्शनIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या