Highlightsआईपीएल की सभी 8 टीमों ने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।टीमों के फ्रेंचाइजी अगले महीने 19 तारीख को कोलकाता में होने वाली नीलामी के लिए तैयार हैं।नीलामी के लिए सभी 8 फ्रेंचाइजी के पास कुल 270.65 करोड़ रुपये हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन से पहले सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी टीमों के फ्रेंचाइजी अगले महीने 19 तारीख को कोलकाता में होने वाली नीलामी के लिए तैयार हैं।
नीलामी के लिए सभी 8 फ्रेंचाइजी के पास कुल 270.65 करोड़ रुपये हैं और सभी टीमें कुल 73 खिलाड़ी खरीद सकती है, जिनमें 28 विदेशी खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। सभी टीमों में सबसे ज्यादा पैसा पंजाब के पास है, जो नीलामी में 42.7 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। सबसे कम पर्स मुंबई के पास है और वह सिर्फ 13.05 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है।
टीम का स्लॉट भरने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ी खरीद सकती है, जबकि दिल्ली, कोलकाता और राजस्थान के पास 11-11 स्लॉट खाली है। चेन्नई सुपर किंग्स को स्लॉट भरने के लिए सिर्फ पांच खिलाड़ियों की जरूरत है, जिसमें वह दो विदेशी खिलाड़ियों को ले सकती है।
नीलामी के लिए किस टीम के पास हैं कितने पैसे
टीम | पर्स में कितने पैसे |
---|
मुंबई इंडियंस | 13.05 करोड़ रुपये |
चेन्नई सुपर किंग्स | 14.60 करोड़ रुपये |
सनराइजर्स हैदराबाद | 17.00 करोड़ रुपये |
दिल्ली कैपिटल्स | 27.85 करोड़ रुपये |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 27.90 करोड़ रुपये |
राजस्थान रॉयल्स | 28.90 करोड़ रुपये |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 35.65 करोड़ रुपये |
किंग्स इलेवन पंजाब | 42.70 करोड़ रुपये |
कौन सी टीम खरीद सकती है कितने खिलाड़ी
टीम | खाली स्लॉट | भारतीय खिलाड़ी | विदेशी खिलाड़ी |
---|
चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 3 | 2 |
मुंबई इंडियंस | 7 | 5 | 2 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 5 | 2 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 9 | 5 | 4 |
दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 6 | 5 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 7 | 4 |
राजस्थान रॉयल्स | 11 | 7 | 4 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 12 | 6 | 6 |
रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
चेन्नई सुपर किंग्स : सैम बिलिंग्स, डेविड विली, मोहित शर्मा, ध्रुव शोरे और चैतन्य बिश्नोई।
सनराइजर्स हैदराबाद : शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा और रिकी भुई।
मुंबई इंडियंस : एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरनडॉर्फ, बेयूरन हेंड्रिक, बेन कटिंग, युवराज सिंह, मयंक मार्कंडे (ट्रेड), बरिंदर शरण, रसिख सलाम डार, पंकज जसवाल, सिद्धेश लाड (ट्रेड), अल्जारी जोसेफ।
किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (ट्रेड), डेविड मिलर, सैम कर्रन, एंड्रयू टाय और वरुण चक्रवर्ती।
कोलकाता नाइट राइडर्स : रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, पीयूष चावला, जो डेनली, यारा पृथ्वीराज, निखिक नाइक, केसी करियप्पा, मैथ्यू केली, श्रीकांत मुंडे और कार्लोस ब्रैथवेट।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : मार्कस स्टोइनिस, हैलीमर, अक्षदीप सिंह, नाथन कूल्टर-नाइल, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, बर्मन, सौथे, खेजरोलिया, हिम्मत, कालासेन, मिलिंद और डेल स्टेन।
राजस्थान रॉयल्स : एश्टन टर्नर, अजिंक्य रहाणे (ट्रेड), धवल कुलकर्णी (ट्रेड), कृष्णप्पा गौतम (ट्रेड), ओशेन थॉमस, शुभम रंजन, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, आर्यमान बिड़ला, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, लिवर लिविंगस्टोन और सुधेशान मिधुन।
दिल्ली कैपिटल्स : क्रिस मॉरिस, कॉलिन इनग्राम, हनुमा विहारी, अंकुश बैंस, राहुल तेवतिया (ट्रेड) और कॉलिन मुनरो।