IPL 2020: रिकॉर्डतोड़ रहा पंजाब-दिल्ली का मैच, शिखर धवन ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, बने और भी कई बड़े रिकॉर्ड

दिल्ली को हराकर पंजाब की टीम ने प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पंजाब ने आरसीबी, मुंबई औऱ दिल्ली को हराकर लगातार तीन जीत हासिल किया।

By अमित कुमार | Published: October 21, 2020 7:34 AM

Open in App
ठळक मुद्देइस सीजन में पॉवरप्ले के दौरान सबसे महंगा ओवर डालने का ख़राब रिकॉर्ड तुषार देश पांडे के नाम हो गया।निकोलस पूरन ने इस साल अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाये हैं। शिखर धवन ने आईपीएल करियर में 5 हजार रनों का आकड़ा पार कर लिया। ऐ

शिखर धवन का लगातार दूसरा शतक निकोलस पूरण की तूफानी अर्धशतकीय पारी के सामने फीका पड़ गया जिसके दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने खराब शुरुआत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को पांच विेकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अपनी उम्मीदें बरकरार रखी। बेहतरीन फार्म में चल रहे धवन के 61 गेंदों पर नाबाद 106 रन की मदद से दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाये। 

धवन ने 12 चौके और तीन छक्के लगाये लेकिन उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंचा। दिल्ली के बाकी बल्लेबाजों की यह नाकामी उसे भारी पड़ी क्योंकि पिच में कोई गड़बड़ी नहीं थी। ऐसे में क्रिस गेल (13 गेंदों पर 29) के बावजूद पंजाब अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को 56 रन पर गंवा चुका था। पूरण ने यहीं पर जिम्मेदारी संभाली तथा 28 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाये। 

ग्लेन मैक्सवेल (24 गेंदों पर 32) ने भी अहम योगदान दिया। पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाये। दिल्ली का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा जिसका पंजाब ने फायदा उठाया। पंजाब की यह दस मैचों में चौथी जीत है जिससे उसके आठ अंक हो गये हैं और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली की तीसरी हार है लेकिन वह 14 अंक लेकर अब भी शीर्ष पर है।

मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड :

-शिखर धवन ने आईपीएल करियर में 5 हजार रनों का आकड़ा पार कर लिया। ऐसा करने वाले वो 5वें खिलाड़ी बन गये हैं। 

-अब तक आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गये हैं। जिसमें से किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपनी 15वीं जीत दर्ज की। 

-इस सीजन में पॉवरप्ले के दौरान सबसे महंगा ओवर डालने का ख़राब रिकॉर्ड तुषार देश पांडे के नाम हो गया। जिन्होंने क्रिस गेल के सामने कुल 26 रन दे दिए। 

-दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की 8वीं बन गयी। जिन्हें कम से कम इस सीजन में 3 मैकों में हार का सामना करना पड़ा है।

-सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं।

-निकोलस पूरन ने आईपीएल करियर में अपना दूसरा अर्द्धशतक लगाया

-निकोलस पूरन ने इस साल अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाये हैं। 

-किसी सीजन में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में शिखर धवन शामिल हो गये हैं। ऐसा करने वाले वो 5वें खिलाड़ी बने हैं। 

टॅग्स :शिखर धवनमयंक अग्रवालकेएल राहुलकिंग्स इलेवन पंजाबदिल्ली कैपिटल्सIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या