IPL 2020, DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स ने रच दिया इतिहास, 12 सालों में नहीं हो सका था ऐसा

कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 88 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट पर 228 रन बनाए...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 03, 2020 9:32 PM

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का 16वां मैच।पृथ्वी शॉ-श्रेयस अय्यर ने ठोके अर्धशतक, दिल्ली ने बनाए 228 रन।शतक से महज 12 रन दूर रह गए अय्यर।

IPL 2020, DC vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए। ये केकेआर के खिलाफ आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ही साल 2018 में 4 विकेट खोकर 219 रन बनाए थे।

केकेआर के खिलाफ विशाल स्कोर:

228/4 दिल्ली कैपिटल्स, शारजाह, 2020219/4 दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2018214/8 किंग्स इलेवन पंजाब, इंदौर 2018

दिल्ली कैपिटल्स का सर्वोच्च स्कोर:

231/4 बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली 2011228/4 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शारजाह 2020219/4 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली 2018

शतक से चूके श्रेयस अय्यर, केकेआर को विशाल टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत शानदार रही। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के बीच 5.5 ओवरों में 56 रन की साझेदारी हुई। धवन 16 बॉल में 2 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 73 रन की पार्टनरशिप की। शॉ ने छक्के के साथ अपने आईपीएल करियर की छठी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 41 बॉल में 4 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 66 रन जुटाए।

अय्यर ने ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन जुटाकर दिल्ली को 200 के पार पहुंचाया। पंत 17 बॉल में 6 बाउंड्री की मदद से 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि अय्यर अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 38 गेंदों में 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से आंद्रे रसेल ने 2, जबकि वरुण चक्रवर्ती-कमलेश नागरकोटी ने 1-1 शिकार किए।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)दिल्ली कैपिटल्सकोलकाता नाइट राइडर्सदिनेश कार्तिकश्रेयस अय्यर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या