IPL 2020: यूएई जाने से पहले मुंबई में इकट्ठा हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, रहाणे ने कहा, 'इस बार का आईपीएल होगा अलग अनुभव'

IPL 2020: Delhi Capitals: आईपीएल 2020 के लिए यूएई रवाना होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मुंबई में इकट्ठा हुए, रहाणे ने कहा, इस बार का आईपीएल होगा सबसे अलग अनुभव

By भाषा | Published: August 21, 2020 8:53 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी आईपीएल 2020 के लिए यूएई जाने से पहले मुंबई में इकट्ठा हुआअजिंक्य रहाणे ने कहा, 'यह दौरा चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन अनुभव सबसे अलग होगा'

नई दिल्ली: अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस कर रहे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स के उनके साथी पृथ्वी शॉ का पूरा ध्यान अभ्यास पर है।

श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी गुरुवार को मुंबई पहुंच गए और रविवार को यूएई के लिये रवाना होंगे जहां 19 सितंबर से आईपीएल खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ टुकड़ों में मुंबई पहुंचे।

इस बार का आईपीएल अलग अनुभव होगा: रहाणे

पहली बार दिल्ली कैपिटल्स में शामिल रहाणे ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि यह चुनौतीपूर्ण दौरा होगा। पिछले कुछ महीने मैंने भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘परिवार के साथ समय बिताने से काफी सकारात्मक ऊर्जा मिली है। इस बार का आईपीएल अलग ही अनुभव होगा और हमें सकारात्मकता बनाये रखनी होगी।’’

शॉ ने कहा,‘‘हम पिछले चार-पांच महीने से इस महामारी से जूझ रहे हैं और सभी को पता है कि क्या करना है और क्या नहीं। हम ऐसे हालात में खेलने की मानसिक तैयारी कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि लोगों की काफी अपेक्षायें होंगी। हमारा फोकस अभ्यास के हर मौके का पूरा इस्तेमाल करने पर होगा। हम टीम में ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जिससे पिछले साल काफी सफलता मिली थी।’’

दिल्ली कैपिटल्स का सह मालिक जेएसडब्ल्यू ग्रुप इस आर्थिक रूप से मुश्किल दौर में टीम के मुख्य प्रायोजक के तौर पर डाईकिन एयर कंडिशनर की जगह लेगा जो 2015 से दिल्ली फ्रेंचाइजी का मुख्य प्रायोजक था। टीम के चेयरमैन और सह मालिक पार्थ जिंदल का मानना है कि मालिकाना कंपनी के मुख्य प्रायोजक बनने से ब्रांड को फायदा मिलेगा। 

टॅग्स :दिल्ली कैपिटल्सअजिंक्य रहाणेआईपीएल 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या