Highlightsबैंगलोर ने हैदराबाद को 4 विकेट से हराया।हार के साथ ही हैदराबाद की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई।बैंगलोर की टीम प्लेऑफ के दौर से पहले ही बाहर हो गई थी।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन का आगाज हार के साथ करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लीग का अंत जरूर जीत के साथ किया और टीम ने अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत साथ ही बैंगलोर ने हैदराबाद की प्लेऑफ में जाने की स्थिति को और मुश्किल में डाल दिया।
यह बैंगलोर और हैदराबाद का लीग दौर का आखिरी मैच था। बैंगलोर की टीम प्लेऑफ से दौर से पहले ही बाहर हो गई थी और हैदराबाद के 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ 12 अंक हैं। अब प्लेऑफ में जाने के लिए हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स की हार की दुआ करनी होगी। अगर रविवार को मुंबई के खिलाफ कोलकाता की टीम जीत दर्ज कर लेती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
टीम | मैच | जीत | हार | नेट रन रेट | प्वाइंट्स |
---|
चेन्नई (Q) | 13 | 9 | 4 | +0.209 | 18 |
मुंबई(Q) | 13 | 8 | 5 | +0.321 | 16 |
दिल्ली (Q) | 14 | 9 | 5 | +0.044 | 18 |
हैदराबाद | 14 | 6 | 8 | +0.577 | 12 |
राजस्थान | 14 | 5 | 8 | -0.449 | 11 |
कोलकाता | 13 | 6 | 7 | +0.173 | 12 |
पंजाब | 13 | 5 | 8 | -0.351 | 10 |
बैंगलोर | 14 | 5 | 8 | -0.607 | 11 |