IPL 2019: सौरव गांगुली ने थामा इस टीम का हाथ, जानिए किस भूमिका में आएंगे नजर

Sourav Ganguly: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आगामी आईपीएल सीजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे, इस टीम से जुड़े

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 14, 2019 2:13 PM

Open in App

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईपीएल 2019 के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। गुरुवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने आने वाले सीजन के लिए सौरव गांगुली को अपनी टीम का सलाहकार नियुक्त किया है। अपनी इस नई भूमिका में गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग के साथ मिलकर काम करेंगे। दिल्ली की टीम अब तक आईपीएल में एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है।

गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स से जुड़कर क्या कहा

दिल्ली से जुड़ने पर खुशी जताते हुए गांगुली ने कहा, 'मैं दिल्ली के साथ जुड़कर बहुत खूश हैं। जिंदल्स और जेएसडब्यू ग्रुप को सालों से जानते हुए, मैं अब उनके नए स्पोर्ट्स वेंचर का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं खिलाड़ियों और उनके सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।' 

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने गांगुली के टीम के साथ जुडऩे को लेकर कहा, 'सौरव क्रिकेट दुनिया के सबसे चतुर दिमाग वाले व्यक्तियों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट में आज हम जो भी देख रहे हैं, उनमें से ज्यादातर सौरव की वजह से ही है। उनकी आक्रामकता, सकारात्मकता और कभी हार न मानने वाला रवैया, वे गुण हैं जो हम चाहते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स टीम में लाए। ये सच में एक सम्मान की बात है कि सौरव ने दिल्ली को अपनी आईपीएल टीम के तौर पर चुना है।'

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल 2019 सीजन में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। वहीं दिल्ली की टीम अपना पहला घरेलू मैच 26 मार्च को फिरोजशाह कोटला में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलेगी।

टॅग्स :सौरव गांगुलीदिल्ली कैपिटल्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या