IPL: रोहित शर्मा ने युवराज सिंह का इस अंदाज में किया स्वागत, मुंबई ने युवी पर लगाया 1 करोड़ का दांव

IPL 2019: भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

By सुमित राय | Published: December 20, 2018 10:33 AM

Open in App

भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई टीम में शामिल होने के बाद युवराज ने खुशी जाहिर की और रोहित शर्मा ने नाम एक खास ट्वीट किया। युवी के ट्वीट के बाद रोहित शर्मा ने भी उनका जोरदार स्वागत किया।

रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हीरोज के शहर में आपका स्वागत है युवराज सिंह।' इससे पहले युवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा था, 'मैं मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनकर खुश हूं, सीजन शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। रोहित शर्मा आपसे जल्द ही मुलाकात होगी।'

2015 में 16 करोड़ में बिके, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे युवराज सिंह को पर जब पहले दौर में किसी टीम ने बोली नहीं लगाई तो इसकी खूब चर्चा हुई। हालांकि आखिरकार दूसरे दौर की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के इस स्टार बल्लेबाज को 1 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनकी 2015 की कीमत से 94 फीसदी कम कम है।

मुंबई इंडियंस छठी टीम है जिसने युवराज सिंह को खरीदा है। इससे पहले वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं।

37 वर्षीय युवराज सिंह ने अपने 11 साल के आईपीएल करियर में 128 मैचों में 24.78 की औसत और 129.68 के स्ट्राइक रेट से 2652 रन बनाए हैं, जिनमें 12 अर्धशतक शामिल हैं।

टॅग्स :रोहित शर्मायुवराज सिंहआईपीएल ऑक्शनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या