Highlightsकई टीमें अपनी खराब फील्डिंग के कारण हारी हैं।फील्डिंग के आधार पर पंजाब सबसे बेहतरीन टीम है।फील्डिंग में बैंगलोर की टीम सबसे फिसड्डी रही है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां सीजन अपने अंतिम चरणों में पहुंच चुका है और सभी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। अब तक हुए 40 मुकाबलों में कई टीमें अपनी खराब फील्डिंग के कारण हारी हैं, तो कई टीमों ने अच्छी फील्डिंग की बदौलत हार के कगार से जीत दर्ज की है। फील्डिंग के आधार पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे बेहतरीन टीम है, जबकि बैंगलोर की टीम फिसड्डी रही है।
प्वाइंट्स टेबल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही है और इसमें सबसे बड़ा योगदान कप्तान कोहली का ही है। क्योंकि इस साल आईपीएल में कोहली सबसे फिसड्डी फील्डर साबित हुए हैं और सबसे ज्यादा कैच टपकाएं हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया है और एक भी कैच नहीं छोड़ा है।
सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी
सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी | टीम | कैच के मौके | कैच पकड़े |
---|
ऋषभ पंत | दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 13 |
दीपक हुड्डा | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 10 |
हार्दिक पंड्या | मुंबई इंडियंस | 9 | 9 |
फाफ डु प्लेसिस | चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 10 |
जोस बटलर | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 8 |
क्विंटन डिकॉक | मुंबई इंडियंस | 14 | 12 |
जॉनी बेयरेस्टो | सनराइजर्स हैदराबाद | 11 | 8 |
सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीमें
टीम | कैच के मौके | कैच पकड़े | कैच छोड़े |
---|
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 50 | 30 | 20 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 37 | 24 | 13 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 49 | 36 | 13 |
राजस्थान रॉयल्स | 42 | 32 | 10 |
मुंबई इंडियंस | 55 | 45 | 10 |
दिल्ली कैपिटल्स | 58 | 48 | 10 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 65 | 57 | 8 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 42 | 37 | 5 |
(नोट: सभी आंकड़े सोमवार यानि 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच से पहले तक के हैं।)