IPL 2019: इस नई जर्सी में दिखेगी मुंबई इंडियंस की टीम, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से नई जर्सी की फोटो शेयर किया है।

By सुमित राय | Published: February 26, 2019 12:31 PM2019-02-26T12:31:17+5:302019-02-26T12:31:17+5:30

IPL 2019: Mumbai Indians unveil New Jersey for season | IPL 2019: इस नई जर्सी में दिखेगी मुंबई इंडियंस की टीम, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

IPL 2019: इस नई जर्सी में दिखेगी मुंबई इंडियंस की टीम, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

googleNewsNext

आईपीएल के 12वें सीजन के शुरू होने में लगभग तीन हफ्ते का समय है, लेकिन फैंस के बीच अभी से ही जबर्दस्त जोश है। इस बीच तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से नई जर्सी की फोटो शेयर किया है।

मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्‍च के दौरान कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक और क्रुणाल पंड्या ने मुंबई इंडियसं के फैंस से आईपीएल में अपनी पसंदीदा टीम को नए रूप में देखने का आग्रह किया है।


एक अन्य वीडियो में मुंबई इंडियंस ने कहा, "ब्लू एंड गोल्ड की विरासत चमकती रही है। पलटन, #VIVOIPL 2019 के लिए ऑफिशियल एमआई किट है।"


मुंबई इंडियंस ने तीन बार आईपीएल ट्रॉफी के अलावा दो बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब साल 2011 और 2013 में जीता है। आईपीएल के इस सीजन के लिए मुंबई फ्रेंचाइजी ने नीलामी में अनुभवी युवराज सिंह, लसिथ मलिंगा के साथ अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल और युवा रसिख डार को खरीदा।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडे, राहुल चाहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डि कॉक, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेंघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, इविन लुइस। बरिंदर सिंह सरन, लसिथ मलिंगा, युवराज सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, पंकज जायसवाल, रासिख डार।

Open in app