IPL 2019: मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए जहीर खान, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल के 12वें सीजन के लिए जयपुर में होने वाली नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के साथ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान को शामिल किया है।

By सुमित राय | Published: December 18, 2018 03:39 PM2018-12-18T15:39:26+5:302018-12-18T15:39:26+5:30

IPL 2019: Mumbai Indians appoint Zaheer Khan Director of Cricket Operations | IPL 2019: मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए जहीर खान, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

जहीर खान

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए जयपुर में होने वाली नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के साथ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान को शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने जहीर खान को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स चुना है।

मुंबई इंडियंस ने रिलीज जारी कर बताया कि जहीर खान को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स चुना गया है। रिलीज के अनुसार जहीर खान टीम की ऑनर नीता अंबानी और आकाश अंबानी के साथ आईपीएल नीलामी में भी भाग लेंगे।


40 वर्षीय जहीर खान साल 2009, 2010 और 2014 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 30 मैचों में 29 विकेट लिए हैं। जहीर खान मुंबई इंडियंस के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से भी खेल चुके हैं।

मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद जहीर खान ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा वह घर वापस आने और रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस ड्रेसिंग रूम में शामिल होने के लिए उत्साहित है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सीजन शुरू होने की प्रतीक्षा नहीं कर सकते हैं।


आईपीएल नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जिसमें हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह जैसे नाम शामिल हैं। रोहित शर्मा, जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब जीते हैं, वो टीम की कप्तानी एक बार फिर करेंगे।

Open in app