IPL 2019, Match 3, MI vs DC Playing XI: सलामी बल्लेबाज के तौर पर दिखेंगे धवन, मुकाबले में मिल सकता है इन्हें मौका

IPL 2019, Match 3, MI vs DC Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में खिताब जीतने से अब तक महरूम रही दिल्ली के लिए 3 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से सामना आसान नहीं होगा।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 23, 2019 7:22 PM

Open in App

आईपीएल-2019 में तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में खिताब जीतने से अब तक महरूम रही दिल्ली के लिए 3 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से सामना आसान नहीं होगा।

इस मुकाबले के लिए कप्तान रोहित शर्मा मुंबई की टीम में पंड्या बंधुओं के अलावा जसप्रीत बुमराह को मौका दे सकते हैं। उनके अलावा इविन लुईस या क्विंटन डी कॉक में से एक को प्लेइंग इलेवन में शुमार किया जा सकता है। बात अगर विकेटकीपिंग की करें, तो यहां ईशान किशन मौका बनाते दिख रहे हैं। किरोन पोलार्ड, ईशान किशन से भी फैंस उम्मीद कर सकते हैं।

बात अगर दिल्ली की करें, तो नाम बदलने के बाद अब दिल्ली अपनी किस्मत भी बदलना चाहेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम को शिखर धवन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज का साथ मिला है। हालांकि अनुभवी गौतम गंभीर की कमी जरूर खल सकती है। युवा पृथ्वी शॉ और कॉलिन इनग्राम पर बैटिंग का दारोमदार, जबकि कगीसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट और ईशांत शर्मा पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी हो सकती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इविन लुईस/क्विंटन डी कॉक, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कॉलिन इनग्राम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल/राहुल तेवतिया, कगीसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, संदीप लैमिचाने और इशांत शर्मा।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)क्रिकेट रिकॉर्डबीसीसीआईदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसआईपीएल 2019शिखर धवनहार्दिक पंड्या

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या