IPL 2019: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: कोलकाता ने दर्ज की जीत, मुंबई को 34 रन से रौंदा

IPL 2019: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: कोलकाता की शुरुआत शानदार रही और क्रिस लिन (54) और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की और...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 28, 2019 07:38 PM2019-04-28T19:38:28+5:302019-04-28T23:53:56+5:30

IPL 2019: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, Live Cricket Score, Live blog, Latest Updates, Results, Match Summary, Highlights | IPL 2019: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: कोलकाता ने दर्ज की जीत, मुंबई को 34 रन से रौंदा

IPL 2019: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: कोलकाता ने दर्ज की जीत, मुंबई को 34 रन से रौंदा

googleNewsNext

आईपीएल 2019 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डंस में हुआ, जिसमें केकेआर ने 34 रन से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई 7 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी।

कोलकाता की शुरुआत शानदार रही और क्रिस लिन (54) और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। हालांकि गिल टिके रहे और इस बीच उनका साथ आंद्रे रसेल ने भरपूर निभाया। गिल ने 45 गेंदों में 10 बाउंड्री की मदद से 76 रन बनाए, जबकि रसेल ने 40 गेंदों में 8 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए, जिनके दम टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई की ओर से हार्दिक पंड्या और राहुल चहर को 1-1 सफलता हाथ लगी।

मुंबई की शुरुआत खराब रही और 58 रन तक टीम ने क्विंटन डी कॉक (0), रोहित शर्मा (12), ईविन लुइस (15) और सूर्यकुमार यादव (26) के रूप में चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक जड़ टीम को कुछ हद तक संभाला। हार्दिक ने 34 गेंदों में 91 रन की विस्फोटकर पारी खेली। उनके अलावा क्रुणाल ने 24 रन की पारी खेली। केकेआर की ओर से सुनील नरेन, हैरी गर्नी और आंद्रे रसेल को 2-2, जबकि पीयूष चावला को 1 सफलता हाथ लगी।

प्लेइंग इलेवन:
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, बरिंदर शरण।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, संदीप वारियर, हैरी गर्निय।

LIVE

Get Latest Updates

11:42 PM

केकेआर ने जीता मैच

कोलकाता ने ये मुकाबला 34 रन से अपने नाम कर लिया है।

11:39 PM

हार्दिक लौटे पवेलियन

हार्दिक पंड्या ने 34 गेंदों में 91 रन की पारी खेली। उनके आउट होते ही मुंबई की उम्मीदें धूमिल हो चुकी हैं। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए बरिंदर सरन आ चुके हैं। मुंबई- 190/6 (19)

11:30 PM

पंड्या से फैंस को उम्मीदें

मुंबई ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या 30 गेंदों में 81 रन बना चुके हैं। मुंबई को जीत के लिए 159 रन की दरकार है।

11:06 PM

मुंबई बैकफुट पर

मुंबई ने 12.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 46 गेंदों में 118 रन की दरकार है।

10:41 PM

केकेआर मजबूत स्थिति में

मुंबई ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। किरोन पोलार्ड 1, जबकि सूर्यकुमार यादव 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 78 गेंदों में 187 रन की दरकार।

10:20 PM

कप्तान आउट

रोहित शर्मा को गर्नी ने पगबाधा आउट किया। कप्तान 9 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आ चुके हैं। मुंबई- 21/2 (3.5)

10:06 PM

मुंबई को जल्द लगा पहला झटका

मुंबई की टीम को 1.2 ओवर में ही पहला झटका लग चुका है। क्विंटन डी कॉक 4 गेंदों में बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। नरेन को पहली सफलता। मुंबई- 9/1 (1.2)

09:45 PM

केकेआर ने बनाए 213 रन

केकेआर ने शुभमन गिल और आंद्रे रसेल के दम 232 रन का स्कोर खड़ा किया है।

09:21 PM

गिल लौटे पवेलियन

15.2 ओवर में शुभमन गिल को हार्दिक पंड्या ने इविन लुइस के हाथों कैच आउट करवाया। गिल 45 गेंदों में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई- 164/2 (16)

09:14 PM

गिल की शानदार बल्लेबाजी

मलिंगा अपने दूसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर शुभमन गिल ने चौका लगाया। अगली बॉल पर भी यही हश्र। तीसरी गेंद पर गिल ने सिंगल लिया। अगली बॉल को रसेल ने सीमा पार भेजा। इस ओवर से 14 रन। केकेआर- 156/1 (15)

08:47 PM

क्रिस लिन लौटे पवेलियन

राहुल चहर ने 9.3 ओवर में क्रिस लिन का शिकार किया। ये मुंबई की पहली सफलता रही। लिन 29 गेंदों में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केकेआर- 97/1 (10)

08:26 PM

6 ओवर का खेल समाप्त

केकेआर ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 18 गेंदों में 27, जबकि क्रिस लिन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:18 PM

मैच शुरू

मुकाबला शुरू हो चुका है। मुंबई ने 4.3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 20, जबकि क्रिस लिन 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:53 PM

प्लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, बरिंदर शरण।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, संदीप वारियर, हैरी गर्निय।

Open in app