IPL फ्रेंचाइजी 'दिल्ली कैपिटल्स' ने 12वें सीजन से पहले कर दिया ये फेरबदल

मल्होत्रा का आईपीएल से जुड़ाव 2008 से शुरू हुआ था, जब उन्हें टूर्नामेंट निदेशक नियुक्त किया गया था। वह इंडियन सुपर लीग, प्रो कबड्डी लीग में भी इसी पद पर रहे थे और हॉकी इंडिया लीग के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। 

By भाषा | Published: February 21, 2019 05:15 PM2019-02-21T17:15:21+5:302019-02-21T17:15:21+5:30

IPL 2019: Delhi Capitals appoint Dhiraj Malhotra as CEO | IPL फ्रेंचाइजी 'दिल्ली कैपिटल्स' ने 12वें सीजन से पहले कर दिया ये फेरबदल

IPL फ्रेंचाइजी 'दिल्ली कैपिटल्स' ने 12वें सीजन से पहले कर दिया ये फेरबदल

googleNewsNext

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को पूर्व आईसीसी कर्मचारी धीरज मल्होत्रा को लीग के आगामी 12वें चरण के लिए नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया। श्रीनाथ टी.बी को दिल्ली की फ्रेंचाइजी का परिचालन प्रमुख चुना गया। मल्होत्रा को प्रशासनिक कार्यों में 24 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), वासरमैन मीडिया ग्रुप और अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन समूह (आईएमजी) के साथ काम करना भी शामिल है। 

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा, ‘‘हम धीरज और श्रीनाथ को दिल्ली कैपिटल्स में शामिल करके खुश हैं जो टीम के दैनिक कार्यों को देखेंगे। इनका अपार अनुभव टीम के लिए बहुत काम आएगा।’’ 

मल्होत्रा का आईपीएल से जुड़ाव 2008 से शुरू हुआ था, जब उन्हें टूर्नामेंट निदेशक नियुक्त किया गया था। वह इंडियन सुपर लीग, प्रो कबड्डी लीग में भी इसी पद पर रहे थे और हॉकी इंडिया लीग के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। 

मल्होत्रा भारतीय सेना में भी कार्यरत रह चुके हैं और 1999 में कश्मीर में बचाव अभियान में उनकी भूमिका के लिये राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा था। वहीं श्रीनाथ 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के शुरू होने के बाद से फ्रेंचाइजी के लिये अहम भूमिका निभा रहे थे, जिसके बाद अब वह दिल्ली की टीम से जुड़े। 

Open in app