IPL 2019, DC vs RR: रियान पराग ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

IPL 2019, DC vs RR: रियान ने ये कारनामा 17 साल और 175 दिन की उम्र में किया। उनसे पहले ये रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम दर्ज था, जिन्होंने 18 साल और 169 दिन की उम्र में साल 2013 में अर्धशतक लगाया था।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 04, 2019 5:59 PM

Open in App

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में शनिवार (4 मई) को राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। राजस्थान की ओर से रियान पराग ने एकमात्र अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही यह बल्लेबाज आईपीएल इतिहास में फिफ्टी पूरी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गया।

रियान ने ये कारनामा 17 साल और 175 दिन की उम्र में किया। उनसे पहले ये रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम दर्ज था, जिन्होंने 18 साल और 169 दिन की उम्र में साल 2013 में अर्धशतक लगाया था।

मुकाबले की पहली पारी में राजस्थान की शुरुआत खराब रही और अजिंक्य रहाणे महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। टीम अभी संभली भी ना थी कि लियाम लिविंगस्टोन (14), संजू सैमसन (5) और महिपाल लोमरोर (8) भी 30 रन के अंदर चलते बने। इस दौरान अमित मिश्रा मैच के 12वें ओवर में हैट्रिक से चूके। हालांकि रियान पराग दूसरे छोर पर टिके रहे और ये युवा बल्लेबाज पारी की आखिरी गेंद पर 50 रन बना आउट हुआ। विपक्षी टीम की ओर से अमित मिश्रा और इशांत शर्मा को 3-3 सफलता हाथ लगी। इनके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट झटके।

आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले युवा:17y 175d रियान पराग (2019)18y 169d संजू सैमसन (2013)18y 169d पृथ्वी शॉ (2018)18y 212d ऋषभ पंत (2016)18y 237d शुभमन गिल (2018)

टॅग्स :आईपीएल 2019दिल्ली कैपिटल्सराजस्थान रॉयल्सश्रेयस अय्यरअजिंक्य रहाणेरियान परागइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या