IPL 2019 नीलामी: युवराज नहीं इस भारतीय खिलाड़ी का बेस प्राइस है सबसे ज्यादा, जानिए स्टार खिलाड़ियों के बेस प्राइस

IPL 2019 Auction: आईपीएल सीजन-12 की 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली नीलामी के लिए युवराज सिंह ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 6, 2018 01:21 PM2018-12-06T13:21:52+5:302018-12-06T14:02:40+5:30

IPL 2019 Auction Yuvraj Singh base price Rs 1 Crore, Jaydev Unadkat, players base price list | IPL 2019 नीलामी: युवराज नहीं इस भारतीय खिलाड़ी का बेस प्राइस है सबसे ज्यादा, जानिए स्टार खिलाड़ियों के बेस प्राइस

जयदेव उनादकट ने सीजन-12 की नीलामी के लिए रखा 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2019 की नीलामी के लिए युवराज सिंह का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये हैभारतीय खिलाड़ियों में जयदेव उनादकट (12.5) का बेस प्राइस सबसे ज्यादा हैनौ विदेशी खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है, इस ब्रेकेट में कोई भारतीय नहीं

आईपीएल 2019 की नीलामी के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। सीजन 12 के लिए नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटरों एरॉन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल ने 2019 वर्ल्ड कप को देखते हुए खुद को नीलामी से अलग कर लिया है।

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक अगले सीजन की नीलामी के लिए भारतीय खिलाड़ियों की बेस प्राइज का खुलासा हुआ है। पिछले सीजन में सबसे महंगे बिके भारतीय खिलाड़ी रहे जयदेव उनादकट ने इस सीजन में सबसे अधिक 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइज रखा है। उनादकट को पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदते हुए चौंका दिया था।

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से रिलीज किए गए युवराज सिंह 1 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ नीलामी में जाएंगे। वहीं मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और रिद्धिमान साहा ने अपने बेस प्राइस 1-1 करोड़ रुपये रखे हैं। इशांत शर्मा ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है जबकि युवा क्रिकेटर सरफराज खान ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा है। इस सीजन में कोई भी भारतीय खिलाड़ी 2 करोड़ के बेस प्राइज के ब्रेकेट में शामिल नहीं हैं। 

IPL 2019 नीलामी: स्टार भारतीय खिलाड़ियों के बेस प्राइस
 
जयदेव उनादकट - 1.5 करोड़

अक्षर पटेल - 1 करोड़

रिद्धिमान साहा - 1 करोड़

मोहम्मद शमी - 1 करोड़

युवराज सिंह - 1 करोड़

इशांत शर्मा - 75 लाख

सरफराज खान-20 लाख

नीलामी में 2 करोड़ के बेस प्राइस में नौ विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे सैम कर्रन, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ब्रैंडन मैकलम और कोरी एंडरसन, श्रीलंका के उम्रदराज खिलाड़ी लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज, शामिल हैं।

IPL 2019: नीलामी में 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

कोरी एंडरसन

एंजेलो मैथ्यूज

लसिथ मलिंगा

ब्रैंडन मैकलम

डि आर्की शॉर्ट 

क्रिस वोक्स

कॉलिन इनग्राम

सैम कर्रन

शॉन मार्श 

इससे पहले बुधवार को बीसीसीआई ने बताया था कि सीजन-12 की नीलामी के लिए कुल 1003 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 282 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 18 दिसंबर को होने वाली नीलामी के लिए कुल 70 स्थानों के लिए आठ फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी, उनके पास इस नीलामी के लिए 142.25 करोड़ रुपये का बजट है।

Open in app