IPL 2018: इस सीजन में अब तक इन टॉप-5 बल्लेबाजों ने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, दो भारतीय भी हैं शामिल

IPL 2018: Most sixes: इस सीजन में अब तक उम्रदराज बल्लेबाजों ने युवा बल्लेबाजों से ज्यादा छक्के लगाए हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 27, 2018 03:09 PM2018-04-27T15:09:34+5:302018-04-27T15:09:34+5:30

IPL 2018: Most sixes in IPL season 11 | IPL 2018: इस सीजन में अब तक इन टॉप-5 बल्लेबाजों ने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, दो भारतीय भी हैं शामिल

एबी डिविलियर्स

googleNewsNext

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: आईपीएल 2018 का सीजन अब अपने आधे पड़ाव पर पहुंच चुका है। हर सीजन की तरह इस बार भी चौकों और छक्कों का बारिश जारी है। इस सीजन में कई युवा बल्लेबाजों की मौजूदगी के बावजूद अब तक जिन दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं वे उम्रदराज क्रिकेटर हैं। इस सीजन में अब तक शतक सिर्फ क्रिस गेल और शेन वॉटसन के बल्ले से निकला है। 

कुछ ऐसा ही हाल है इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों का, जिनमें उम्रदराज क्रिकेटर युवा बल्लेबाजों पर भारी दिख रहे हैं। इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 4 मैचों में 23 छक्के जड़े हैं। दूसरे नंबर पर आरसीबी के एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। 

तीसरे नंबर पर कोलकाता के आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने 6 मैचों में 19 छक्के जड़े हैं। वहीं अंबाती रायूडु 6 मैचों में 15 छक्के जड़कर चौथे और एमएस धोनी 6 मैचों में 14 छक्के जड़कर पांचवें नंबर पर हैं। खास बात ये है कि अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल सभी बल्लेबाज 30 प्लस उम्र के हैं। यानी कि छक्के जड़ने में इस साल उम्रदराज बल्लेबाज युवा बल्लेबाजों पर भारी दिखाई दे रहे हैं। 

IPL 2018 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1.क्रिस गेल (पंजाब): 4 मैच-23 छक्के
2.एबी डिविलियर्स (बैंगलोर): 6 मैच-23 छक्के
3.आंद्रे रसेल (कोलकाता): 6 मैच-19 छक्के
4.अंबाती रायूडु (चेन्नई): 6 मैच-15 छक्के
5.एमएस धोनी (चेन्नई): 6 मैच-14 छक्के

Open in app