IPL, KXIP Vs CSK: धोनी का जादू नहीं चला, 79 रनों पर नाबाद लौटे, पर 4 रन से हारी चेन्नई सुपरकिंग्स

आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच के हर अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहिए...

By विनीत कुमार | Published: April 15, 2018 07:01 PM2018-04-15T19:01:53+5:302018-04-15T23:54:30+5:30

ipl 2018 kings xi punjab kxip vs chennai super kings csk 12th match live score | IPL, KXIP Vs CSK: धोनी का जादू नहीं चला, 79 रनों पर नाबाद लौटे, पर 4 रन से हारी चेन्नई सुपरकिंग्स

KXIP vs CSK Live

googleNewsNext

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: मोहाली में खेले गए रविवार के दूसरे मैच और आईपीएल-2018 के 12वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 रनों से हरा दिया है। चेन्नई के सामने जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम 5 विकेट खोकर193 रन ही बना सकी। धोनी नाबाद 79 रन बनाकर लौटे। उन्होंने 44 गेंदों की पारी में 5 छक्के और 6 चौके लगाए लेकिन आखिरी ओवर में मेहित शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने जीत के लिए जरूरी 17 रन नहीं बना सके।

इससे पहले क्रिस गेल की धमाकेदार पारी की बदौलत पंजाब ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 197 रन बनाए। गेल ने 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी 33 गेंदों की पारी में चार छक्के और 7 चौके जमाए। केएल राहुल ने 37 और मयंक अग्रवाल ने अहम 30 रनों की पारी खेली। चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर ने दो-दो विकेट झटके। शेन वॉटसन, ड्वायन ब्रावो और हरभजन सिंह को एक-एक सफलता मिली।

IPL, KXIP Vs CSK लाइव अपडेट

- धोनी ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन चार रनों से हार गई चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम। सीएसके पांच विकेट खोकर 20 ओवर में 193 रन ही बना सकी जबकि उसके सामने 198 रनों का लक्ष्य था। धोनी 44 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाकर लौटे।

- धोनी ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगा दिया। अब चेन्नई को तीन गेंदों पर 11 रनों की जरूरत। मोहित शर्मा कर रहे हैं बॉलिंग। चौथी गेंद डॉट रही। अब दो गेंदों पर 11 रनों की जरूरत। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं आया।

- 4 गेंदों पर अब चेन्नई को 15 रनों की जरूरत। पहली गेंद पर एक रन आया। जबकि दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद वाइड। स्ट्राइक पर धोनी मौजूद।

-  19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 181/5. इस ओवर से 19 रन आए। धोनी 39 गेंदों पर 69 रन बना चुके हैं। अपनी पारी में धोनी ने अब तक चार छक्के और पांच चौके लगाए हैं। 6 गेंदों पर 17 रनों की जरूरत।

- 18.2 ओवर: चेन्नई को पांचवां झटका। जडेजा 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर कैच आउट। अब ड्वायन ब्रावो बैटिंग के लिए आए हैं। अगली दो गेंदों पर धोनी ने अब 10 रन बटोर लिए हैं। पहले छक्का और फिर चौका जमाया।

- 17.5 ओवर: धोनी के 50 रन पूरे। धोनी का 18वां आईपीएल फिफ्टी। धोनी ने 34 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। और आखिरी गेंद पर जडेजा ने छक्का लगा दिया। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 162/4. अब चेन्नई को 12 गेंदों पर जीत के लिए 36 रनों की जरूरत

- 17वें ओवर से आए 12 रन। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 143/4. चेन्नई को 18 गेंदों पर 55 रनों की जरूरत। धोनी 30 गेंदों पर 38 रन और जडेजा 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 131/4. धोनी 26 गेंदों पर 32 रन और जडेजा 8 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 113/4. धोनी 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा को अभी अपना खाता खोलना है।

- 13.4 ओवर: चेन्नई को चौथा झटका, रायुडू 35 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट, बरिंदर शरण ने लिया रायुडू का विकेट। अब रवींद्र जडेजा बैटिंग के लिए आए हैं।

- 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 101/3

- 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 94/3. रायुडू 37 और धोनी 17 रनों पर खेल रहे हैं।

- 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 85/3. धोनी 10 गेंदों पर 14 रन और रायुडू 23 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 81/3

- 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 58/3. धोनी 1 रन और रायुडू 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6.4 ओवर: चेन्नई को तीसरा झटका। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सैम बिलिंग्स आउट। बिलिंग्स केवल 9 रन बना सके। अब धोनी बैटिंग के लिए आए हैं।

- 6.4 ओवर: चेन्नई को तीसरा झटका।

- 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 53/2

- 5.2 ओवर चेन्नई के 50 रन पूरे।

- 4.1 ओवर: एंड्रियू टाई ने दिया चेन्नई को दूसरा झटका। मुरली विजय 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट। अब सैम बिलिंग्स और रायुडू पिच पर। 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 46/2

-  तीन ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर- 31/1. मुरली विजय 10 रन और रायुडू 5 रनों पर खेल रहे हैं।

- 1.6 ओवर: मोहित शर्मा ने दिया चेन्नई को पहला झटका। शेन वॉटसन 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट। अब बैटिंग के लिए अंबाती रायुडू आए हैं। 
दो ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 17/1. 

- चेन्नई का स्कोर एक ओवर के बाद- 9/0

- चेन्नई सुपरकिंग्स की बैटिंग शुरू, मुरली विजय और शेन वॉटसन कर रहे हैं ओपनिंग। बरिंदर शरण पंजाब की ओर से डाल रहे हैं पहला ओवर।

- 20 ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 विकेट खोकर 197 रन बनाए। चेन्नई के सामने 198 का लक्ष्य


- 19.4 ओवर: पंजाब को सातवां झटका, करुण नायर 29 रन बनाकर आउट हुए। नायर ने 17 गेंदों की पारी में एक छक्का और दो चौके लगाए। रविंद्र जडेजा ने पकड़ा मैच।

- 18.5 ओवर: शार्दुल ठाकुर की गेंद पर रविचंद्रन अश्विन (14) कैच आउट। धोनी ने लिया कैच। 19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 193/6


- 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 180/5

16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 160/5

- 15.3 ओवर: युवराज सिंह आउट। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर युवराज सिंह धोनी के हाथों कैच आउट हुए। युवराज ने 13 गेंदों पर 20 रन बनाए। अब कप्तान रविचंद्रन अश्विन बैटिंग के लिए आए हैं।

- 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 154/4

- 14.2 ओवर: अगली ही गेंद पर पंजाब को चौथा झटका, बैटिंग करने आए एरॉन फिंच LBW करार दिए गए। फिंच ने रिव्यू मांगा लेकिन DRS फैसला भी फिंच के खिलाफ गया। अब करुण नायर बैटिंग के लिए आए हैं। युवराज 18 रन बनाकर मौजूद।


- 14.1 ओवर: इमरान ताहिर की गेंद पर मयंक अग्रवाल छक्का लगाने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर कैच आउट। पंजाब को तीसरा झटका। मयंक अग्रवाल ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए। मयंक ने दो छक्के और एक चौका लगाया।


- 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 136/2. युवराज 7 रन और मयंक अग्रवाल 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक दो छक्के और एक चौका लगा चुके हैं।

- 12 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 129/2

- 11.3 ओवर: शेन वॉटसन की गेंद पर क्रिस गेल इमरान ताहिर के हाथों कैच आउट। गेल ने 33 गेंदों पर 4 छक्के और सात चौकों की मदद से 63 रन बनाए। अब बैटिंग के लिए युवराज सिंह आए हैं।

- 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 120/1. क्रिस गेल 32 गेंदों पर 63 रन और मयंक अग्रवाल 12 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। गेल 4 छक्के और सात चौके लगा चुके हैं।

- 8.4 ओवर: किंग्स इलेवन पंजाब के 100 रन पूरे

- 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल कैच आउट। हरभजन सिंह ने दिलाई सफलता। 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 96/1. अब गेल (58 नाबाद) का साथ देने मयंक अग्रवाल आए हैं।

गेल का अर्धशतक भी पूरा हुआ। गेल ने केवल 22 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। गेल फिलहाल 24 गेंदों पर 56 रन और राहुल 18 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।


-  7वें ओवर से आए 17 रन। क्रिस गेल ने इमरान ताहिर के इस ओवर की चौथी गेंद पर चौका और फिर आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।

6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 75/0. क्रिस गेल 21 गेंदों पर 46 रन और केएल राहुल 15 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

-  5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 53/0. क्रिस गेल 16 गेंदों पर 26 रन और केएल राहुल 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर -39/0. चौथा ओवर हरभजन ने डाला और इस ओवर से 19 रन आए। पहली दोनों गेंद पर गेल ने चौका और छक्का लगाया और फिर चौथी और आखिरी गेंद पर राहुल ने चौका जड़ा।

- 2 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 15/0

- किंग्स इलेवन पंजाब की बैटिंग शुरू, क्रिस गेल और लोकेश राहुल ओपनिंग करने उतरे। चेन्नई की ओर से पहला ओवर दीपक चहर डाल रहे हैं।

- किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला


- शाम 7.30 बजे होगा टॉस

- चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस- 


दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, एरॉन फिंच, क्रिस गेल, बरिन्दर शरण, एंड्रयू टाई, मोहित शर्मा और मुजीब उर रहमान। 

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/ विकेटकीपर), मुरली विजय , रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, शेन वॉटसन, सैम बिलिंग्स, इमरान ताहिर, अंबाती रायुडू, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह और दीपक चहर।

Open in app