IPL 2018, DD vs MI: दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस की 11 रनों से हार, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

DDvsMI: दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मैच का लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 20, 2018 03:09 PM2018-05-20T15:09:56+5:302018-05-20T20:29:44+5:30

IPL 2018: Delhi Daredevils vs Mumbai Indians, Live Cricket Score, Live Updates at Feroz Shah Kotla, Delhi | IPL 2018, DD vs MI: दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस की 11 रनों से हार, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

दिल्ली डेयरडेविल्स vs मुंबई इंडियंस

googleNewsNext

नई दिल्ली, 20 मई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2018 के 55वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हरा दिया है। इस हार के साथ ही मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। इस सीजन का अपना आखिरी लीग मैच खेल रही मुंबई के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 19.3 ओवर में 163 रनों पर सिमट गई। 

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने ऋषभ पंत के 44 गेंदों पर 64 रन और आखिर में विजय शंकर के 30 गेंदों पर नाबाद 43 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए।

DD Vs MI Live Score 

- 19.3 ओवर: जसप्रीत बुमराह बिना खाता खोले कैच आउट। इसी के साथ मुंबई की 11 रनों से हार। मुंबई इस हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई है। मुंबई के 14 मैचों से 12 अंक रहे।

- 19.2 ओवर: बेन कटिंग (37) आउट। हर्षल पटेल ने लिया विकेट। कटिंग ने 20 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके लगाए। अब मुस्तफिजुर रहमान और जसप्रीत बुमराह के रूप में आखिरी जोड़ी क्रीज पर


- 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर बेन कटिंग ने छक्का लगाया। अब मुंबई को 5 गेंदों पर 12 रनों की जरूरत। हर्षल पटेल कर रहे हैं गेंदबाजी।

- 18.6 ओवर: मुंबई को 8वां झटका। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर मयंक मार्कंडे बोल्ड। मुंबई को 6 गेंदों पर जीत के लिए 18 रनों की जरूरत। अब बैटिंग के लिए जसप्रीत बुमराह आए हैं।

- 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 137/7. बेन कटिंग 12 रन और मयंक मार्कंडे 2 रन बनाकर क्रीज पर।

- 14.5 ओवर: मुंबई को सातवां झटका। अमित मिश्रा की गेंद पर हार्दिक पंड्या (27) आउट। मुंबई को अब भी जीत के लिए 53 रनों की जरूरत

- 13.5 ओवर: मुंबई को छठा झटका। हर्षल पटेल की गेंद पर रोहित शर्मा (13) कैच आउट। अब बेन कटिंग बैटिंग के लिए आए हैं। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 121/6

- 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 116/5. हार्दिक पंड्या 13 गेंदों पर 27 रन और रोहित शर्मा 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 42 गेंदों पर 59 रनों की जरूरत।

- 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 86/5

- 9.4 ओवर: मुंबई को 5वां झटका। क्रुणाल पंड्या 4 रन बनाकर आउट। संदीप को तीसरी सफलता। अब बैटिंग के लिए हार्दिक पंड्या आए हैं।

- 9.1 ओवर: मुंबई को चौथा झटका। कीरन पोलार्ड 7 रन बनाकर आउट। संदीप लैमीछाने ने लिया विकेट।

- 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 74/3

- 8.6 ओवर: मुंबई को तीसरा झटका। अमित मिश्रा की गेंद पर ईविन लुइस (48) आउट। लुइस ने 31 गेंदों की पारी में 4 छक्के और तीन चौके लगाए। अब बैटिंग के लिए रोहित शर्मा आए हैं।


- 6.1 ओवर: ईशान किशन (5) कैच आउट। अमित मिश्रा की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर विजय शंकर ने लिया शानदार कैच। अब बैटिंग के लिए कीरन पोलार्ड आए हैं। 7 ओवर के बाद मुंबई- 61/2

- 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 31/1. ईविन लुइस 20 रन और ईशान किशन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 0.4 ओवर: सूर्यकुमार यादव 4 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट। मुंबई इंडियंस को पहला झटका। अब ईशान किशन बैटिंग के लिए आए हैं।

- मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू, सूर्यकुमार यादव और ईविन लुइस ओपनिंग करने उतरे हैं। दिल्ली की ओर से संदीप लैमीछाने डाल रहे हैं पहला ओवर। 

- 20 ओवर में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं। विजय शंकर ने 30 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 15 नाबाद रन बनाए।


- 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 159/4,  विजय शंकर 26 गेंदों पर 31 रन और अभिषेक शर्मा 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 140/4

- 16.5 ओवर: क्रुणाल पंड्या की गेंद पर ऋषभ पंत (64) कैच आउट। कीरन पोलार्ड ने लिया कैच। पंत ने 44 गेंदों पर 4 छक्के और 4 चौके लगाए। अब बैटिंग के लिए अभिषेक शर्मा आए हैं।


- 14.5 ओवर: ऋषभ पंत की फिफ्टी। पंत ने 34 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से यह अर्धशतक पूरा किया। आखिरी गेंद पर विजय शंकर ने लगाया चौका। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 120/3


- 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 103/3

- 12.3 ओवर: बेन कटिंग की गेंद पर ऋषभ पंत (38*) के सिंगल से दिल्ली डेयरडेविल्स के 100 रन पूरे। विजय शंकर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 8.6 ओवर: मयंक मार्कंडे की गेंद पर कप्तान श्रयेष अय्यर (6) बाउंड्री लाइन पर क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट। दिल्ली डेयरडेविल्स को तीसरा झटका। 9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 75/3. अब बैटिंग के लिए विजय शंकर आए हैं। ऋषभ पंत 18 गेंदों पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 68/2. ऋषभ पंत 25 रन और श्रेयष अय्यर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 46/2. ऋषभ पंत 8 रन और श्रेयष अय्यर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 4.3 ओवर: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (22) बोल्ड। मैक्सवेल ने 18 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाए। अब ऋषभ पंत बैटिंग के लिए आए हैं।


- 4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 33/1

- 3.1 ओवर: दिल्ली डेयरडेविल्स को पहला झटका लगा है। मुस्तफिजुर के ओवर में पृथ्वी शॉ (12) रन आउट हुए। हार्दिक पंड्या का शानदार थ्रो। अब बैटिंग के लिए कप्तान श्रेयष अय्यर आए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 9/0

- दिल्ली की बैटिंग शुरू, पृथ्वी शॉ के साथ ग्लेन मैक्सवेल ओपनिंग करने आए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से क्रुणाल पंड्या कर रहे पहला ओवर। 

-दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला।


अब तक हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। अब एक जगह के लिए तीन टीमों मुंबई, राजस्थान और पंजाब के बीच जंग जारी है। मुंबई (+0.384)  का नेट रन रेट राजस्थान (-0.250) और पंजाब (-0.490) से बेहतर है और यही बात उसके पक्ष में जाती है।

मुंबई और पंजाब 12-12 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, लेकिन नेट रन रेट में मुंबई बेहतर है। राजस्थान की टीम 14 अंकों के साथ नेट रन रेट में कमजोर है और यही बात उसकी राह मुश्किल बनाती है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:

दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, लियाम प्लंकेट, संदीप लैमीछाने, ट्रेंट बोल्ट।

मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, ईविन लुइस, ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान।

Open in app