Indian Premier League 2023: दिल्ली छोड़ इस टीम से जुड़े शारदुल, 12 साल बाद पोलार्ड नहीं दिखेंगे एमआई में, यहां देखें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

Indian Premier League 2023: हरभजन सिंह का मानना ​​है कि मुंबई इंडियंस के लिए कीरोन पोलार्ड को छोड़ना मुश्किल होगा। WI क्रिकेटर ने मुंबई के लिए कई मैच जीते हैं और फ्रेंचाइजी फिर से उन पर भरोसा कर सकती है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 14, 2022 7:13 PM

Open in App
ठळक मुद्देटीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कीरोन पोलार्ड को रिलीज करने का फैसला किया है।अनुभवी ऑलराउंडर आईपीएल 2010 से मुंबई के लिए खेल रहे हैं।इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार मिनी-नीलामी होने वाली है।

Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीजन पर चर्चा शुरू हो गई है। मुंबई इंडियंस (एमआई) में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कीरोन पोलार्ड को रिलीज करने का फैसला किया है। अनुभवी ऑलराउंडर आईपीएल 2010 से मुंबई के लिए खेल रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार मिनी-नीलामी होने वाली है। 15 नवंबर रिटेन और रिलीज किए गए सभी खिलाड़ियों का आखिरी दिन है। रवींद्र जडेजा के बारे में चर्चा थी कि वह चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जडेजा को बरकरार रखा गया है और वह आईपीएल 2023 में चेन्नई के लिए खेलेंगे।

पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क नहीं खेलेंगे

चेन्नई ने क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने और मिशेल सेंटनर को रिलीज कर दिया है। पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क आईपीएल 2023 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज आगामी एशेज पर ध्यान देना चाहते हैं। चेन्नई और मुंबई ने कई खिलाड़ी को रिलीज किया है।

शारदुल ठाकुर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे

गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को ‘ट्रेड’ (खिलाड़ियों का आदान प्रदान) किया। शारदुल ठाकुर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे। ठाकुर 2022 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।

ऑस्ट्रेलियाई टी 20 कप्तान आरोन फिंच के आईपीएल 2023 से चूकने की संभावना है। वह आईपीएल 2022 में कोलकाता फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा पर्स बचा है। उनके पास 3.45 करोड़ रुपये हैं। सूची में चेन्नई दूसरे स्थान पर है। उनके पर्स में 2.95 करोड़ रुपये बचे हैं।

मुंबई ने कुल 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया

मुंबई ने कुल 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। एक निजी चैनल के मुताबिक, रोहित शर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा को रिटेन किया गया है। फैबियन एलेन, कीरोन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, मयंक मारकंडे और ऋतिक शौकीन को रिलीज कर दिया गया है।

चेन्नई ने 9 खिलाड़ियों को रिटेन किया और 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया

चेन्नई ने 9 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। चेन्नई ने आईपीएल के 16वें सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस और दीपक चाहर को रिटेन किया है। क्रिस जॉर्डन, एडम मिलने, नारायण जगदीशन और मिचेल सेंटनर को रिलीज कर दिया गया है।

टॅग्स :IPLआईपीएल ऑक्शनमुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरकोलकाता नाइट राइडर्सशार्दुल ठाकुरकीरोन पोलार्डसनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्सहरभजन सिंहHarbhajan Singh
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या