रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ डाला नवजोत सिंह सिद्धू का 25 साल पुराना रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ओपनिग करते हुए इतिहास रच दिया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

By सुमित राय | Published: October 5, 2019 03:15 PM2019-10-05T15:15:27+5:302019-10-05T15:29:19+5:30

Indian Opener Rohit Sharma becomes biggest Six-Hitting monster across all formats | रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ डाला नवजोत सिंह सिद्धू का 25 साल पुराना रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू का 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

googleNewsNext
Highlightsरोहित बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।इसके साथ ही रोहित एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली क्रिकेटर भी बन गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं और एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली क्रिकेटर भी बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने अपनी दूसरी पारी में तीसरा छक्का लगाने के साथ ही एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के नाम था, जिन्होंने साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ एक ही पारी में 8 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा मैच के चौथे दिन टी ब्रेक तक 84 रन बनाकर खेल रहे थे और अब तक मैच में 10 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने पहली पारी में 371 गेंदों में 23 चौके और 6 छक्के की मदद से 176 रनों की पारी खेली थी।

इसके अलावा रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज केप्लर वेसेल्स के नाम थे, जिन्होंने साल 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिसबेन में 208 रन बनाया था। रोहित शर्मा ने टी ब्रेक तक 260 रन बना लिए थे।

रोहित शर्मा ने पहली पारी में 176 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में टी ब्रेक तक उन्होंने 84 रन बना लिए थे। वहीं केप्लर वेसेल्स ने पहली पारी में 162 और दूसरी पारी में 46 रन बनाए थे।

Open in app