टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों कि लिस्ट में जगह बनाई है। विराट इस लिस्ट से जगह बनाने वाले इकलौटे खिलाड़ी हैं। दरअसल, फोर्ब्स ने एक सूची जारी की है, जिसमें दुनिया भर के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले खिलाड़ियों के नाम हैं।
इस सूची में 29 साल के विराट कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं, जो 83वें नंबर पर मौजूद हैं। वहीं इस लिस्ट में 41 साल के बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर 285 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ नंबर एक पर हैं।
फोर्ब्स के अनुसार विराट कोहली की कमाई
फोर्ब्स के मुताबिक विराट कोहली ने साल 2018 में कुल 24 मिलियन डॉलर यानी लगभग 161 करोड़ रुपये कमाए हैं। जिसमें उन्होंने चार मिलियन डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपये) सैलेरी से तो 20 मिलियन डॉलर (लगभग 134 करोड़ रुपये) एंडोर्समेंट के जरिए कमाए हैं।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | कुल कमाई | सैलेरी से कमाई | एंडोर्समेंट से कमाई |
1. | बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर | 285 मिलियन डॉलर | 275 मिलियन डॉलर | 10 मिलियन डॉलर |
2. | फुटबॉलर लियोनेल मेसी | 111 मिलियन डॉलर | 84 मिलियन डॉलर | 27 मिलियन डॉलर |
3. | फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो | 108 मिलियन डॉलर | 61 मिलियन डॉलर | 47 मिलियन डॉलर |
4. | बॉक्सर कोनोर मैकग्रेगर | 99 मिलियन डॉलर | 85 मिलियन डॉलर | 14 मिलियन डॉलर |
5. | फुटबॉलर नेमार | 90 मिलियन डॉलर | 73 मिलियन डॉलर | 17 मिलियन डॉलर |
6. | बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रोन जेम्स | 85.5 मिलियन डॉलर | 33.5 मिलियन डॉलर | 52 मिलियन डॉलर |
7. | टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर | 77.2 मिलियन डॉलर | 12.2 मिलियन डॉलर | 65 मिलियन डॉलर |
8. | बास्केटबॉल प्लेयर स्टीफन करी | 76.9 मिलियन डॉलर | 34.9 मिलियन डॉलर | 42 मिलियन डॉलर |
9. | बास्केटबॉल प्लेयर मैट रेयान | 67.3 मिलियन डॉलर | 62.3 मिलियन डॉलर | 5 मिलियन डॉलर |
10. | बेसबॉल प्लेयर मैथ्यू स्टेफोर्ड | 59.5 मिलियन डॉलर | 57.5 मिलियन डॉलर | 2 मिलियन डॉलर |
टॉप 100 में एक भी महिला खिलाड़ी नहीं
इस लिस्ट की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दुनिया के सबसे कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों में एक भी महिला नहीं है। फोर्ब्स के अनुसार इस लिस्ट में हर साल जगह बनाने वालीं टेनिस खिलाड़ी ली ना, मारिया शारापोवा और सेरेना विलियम्स को भी जगह नहीं मिली है।
बता दें कि ली ना ने 2014 में संन्यास ले लिया था। इसके बाद उनकी कमाई कम हो गई। वहीं मारिया शारापोवा बैन के कारण और सेरेना बच्चे के जन्म के कारण खेल से दूर रही थीं।