India-Zimbabwe series 2022: तीसरी बार जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराया, टीम इंडिया का रिकॉर्ड, लगातार 13 जीत

India-Zimbabwe series 2022: दीपक चाहर की अगुआई में गेंदबाजों के कमाल के बाद शुभमन गिल और शिखर धवन के नाबाद अर्धशतकों से भारत ने कमाल कर दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 18, 2022 7:14 PM

Open in App
ठळक मुद्देटीम इंडिया ने लगातार 13वीं जीत दर्ज की।भारत ने एकदिवसीय क्रिकेट में तीसरी बार जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराया है।तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

India-Zimbabwe series 2022: भारत ने जिंबाब्वे पर 10 विकेट की एकतरफा जीत दर्ज करके तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत ने एकदिवसीय क्रिकेट में तीसरी बार जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराया है। टीम इंडिया ने लगातार 13वीं जीत दर्ज की।

दीपक चाहर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 11 ओवर के अंदर जिम्बाब्वे के टॉप 3 खिलाड़ियों को आउट किया। चाहर ने कहा कि जब आप साढ़े छह महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय खेल खेलते हैं, तो जाहिर है कि आप थोड़े नर्वस होंगे। यहां आने से पहले मैंने कम से कम 4-5 अभ्यास मैच खेले।

जिंबाब्वे के 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने गिल (72 गेंद में नाबाद 82, 10 चौके, एक छक्का) और धवन (113 गेंद में नाबाद 81, नौ चौके) के बीच अटूट शतकीय साझेदारी से 19.1 ओवर शेष रहते बिना विकेट खोए 192 रन बनाकर जीत दर्ज की।

चोटिल होने के कारण लगभग छह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे चाहर (27 रन देकर तीन विकेट), अक्षर पटेल (24 रन पर तीन विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (50 रन पर तीन विकेट) ने इससे पहले तीन-तीन विकेट चटकाए जिससे जिंबाब्वे की टीम 40.3 ओवर में सिर्फ 189 रन पर सिमट गई।

भारत बनाम विपक्षी टीम के खिलाफ लगातार जीतः

13* बनाम जिंबाब्वे (2013-22)

12 बनाम बांग्लादेश (1988-04)

11 बनाम न्यूजीलैंड (1986-88)

10 बनाम जिंबाब्वे (2002-05)।

10 विकेट से जीत (ODI) में भारत के लिए सर्वोच्च ओपनिंग साझेदारीः 

197/0 बनाम जिंबाब्वे शारजाह 1998

192/0 बनाम जिंबाब्वे हरारे 2022*

126/0 बनाम जिंबाब्वे हरारे 2016

123/0 बनाम पूर्वी अफ्रीका लीड्स 1975

116/0 बनाम वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1997

114/0 बनाम इंग्लैंड द ओवल 2022

97/0 बनाम श्रीलंका शारजाह 1984

91/0 बनाम केन्या ब्लोमफ़ोन्टेन 2001।

धवन ने विलियम्स की गेंद पर एक रन के साथ 76 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर सिकंदर रजा पर चौके के साथ 20वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। गिल ने रेयान बर्ल पर लगातार दो चौकों के साथ 51 गेंद में करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने वेस्ली माधेवेरे की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 26वें ओवर में टीम के 150 रन पूरे किए। गिल ने नगारवा पर तीन चौके जड़े जबकि धवन ने इवान्स पर चौके के साथ 31वें ओवर में ही भारत को जीत दिला दी। 

टॅग्स :टीम इंडियादीपक चाहरज़िम्बाब्वेबीसीसीआईआईसीसीशिखर धवनशुभमन गिलकेएल राहुल
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या