Ind vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा एक साल में सर्वाधिक छक्के जड़ने का अपना ही रिकॉर्ड, ठोका आतिशी शतक

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 में एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया इतिहास रचा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: November 7, 2018 10:21 AM2018-11-07T10:21:03+5:302018-11-07T10:21:03+5:30

India vs West Indies: Rohit Sharma breaks his own record of hitting Most sixes in a calendar year | Ind vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा एक साल में सर्वाधिक छक्के जड़ने का अपना ही रिकॉर्ड, ठोका आतिशी शतक

रोहित शर्मा ने दूसरे टी20 में जड़ा तूफानी शतक

googleNewsNext

रोहित शर्मा ने बल्ले से दिवाली मनाते हुए मंगलवार को लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 में विंडीज के खिलाफ जमकर चौकों और छक्कों के पटाखे छोड़े। रोहित ने 61 गेंदों पर 111 रन की आतिशी पारी खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना चौथा शतक ठोका और वे ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो को पीछे छोड़ा जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन रिकॉर्ड हैं। 

रोहित की इस धुआंधार पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर विंडीज को 124/9 के स्कोर पर रोकते हुए दूसरा टी20 71 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की ये टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। अपनी इस तूफानी शतकीय पारी में रोहित शर्मा ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित 

एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा छक्कों का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित ने इस मैच में 7 छक्के जड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर इयर में सर्वाधिक छक्के लगाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने 2018 में 66 छक्के जड़ते हु 2017 में लगाए गए 65 छक्के के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। रोहित के बाद इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स का नाम है जिन्होंने 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 65 छक्के जड़े थे।  

एक कैलेंडर इयर में इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

66* -रोहित शर्मा, 2018
65 -रोहित शर्मा, 2017
63- एबी डिविलियर्स, 2015

साथ ही रोहित ने इस मैच में सात छक्के जड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने छक्कों की संख्या 96 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही रोहित दुनिया में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकलम को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 91 छक्के हैं। अब रोहित से आगे सिर्फ मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 103 छक्के लगाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

मार्टिन गप्टिल-103 
क्रिस गेल-103
रोहित शर्मा-96*
ब्रैंडन मैकलम-91
कोलिन मुनरो-83 
शेन वॉटसन-83 

रोहित बने टी20 इंटरनेशनल में सबसे सफल भारतीय

रोहित शर्मा अपनी शतकीय पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित के अब इस फॉर्मेट में 86 मैचों में 2203 रन हो गए हैं और वह मार्टिन गप्टिल (75 मैच, 2271 रन) के बाद दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली के नाम 62 मैचों में 2102 रन हैं।  

Open in app